फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro review meet by alok ranjan

लखनऊ मेट्रो को फिर से मिली करोड़ों की रकम

Tue, 22 Sep 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Sep 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
lucknow metro review meet by alok ranjan

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार ने 200 करोड़ रुपये तत्काल एलएमआरसी को उपलब्ध कराने का निर्देश वित्त विभाग को दिया है। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सोमवार को मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की।

विज्ञापन


शास्त्री भवन स्थित अपने दफ्तर में समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार के वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में किए गए 625 करोड़ रुपये के प्रावधान में से 200 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश वित्त विभाग को दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रमुख सचिव आवास सदाकांत को निर्देश दिया कि वह उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, एलडीए और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम से मेट्रो के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2014-15 की अवशेष और वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए तय अंशदान तत्काल एलएमआरसी को उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग में ये भी दिए निर्देश

lucknow metro review meet by alok ranjan
मेट्रो रेल परियोजना के स्टेशन, डिपो और अन्य उपयोगों के लिए निजी स्वामित्व की भूमि खरीदने में आ रही कठिनाइयां तत्काल दूर करने का निर्देश कमिश्नर लखनऊ महेश गुप्ता को दिया है। उन्होंने कहा कि इस भूमि को एलएमआरसी को कमिश्नर लखनऊ रेंज उपलब्ध कराएं।
 
इसके अलावा सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन के लिए आवश्यक नगर निगम की भूमि पर अवैध निर्माणों को नगर आयुक्त तत्काल हटवाएं।

उन्होंने प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास को निर्देश दिया कि ‘अवस्थापना विकास निधि‘ से रकम आवंटित करने हेतु शीघ्र बैठक बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed