फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro is waiting for the green signal of PM modi

लखनऊ मेट्रो को पीएम की हरी झंडी का इंतजार, गुटखा, पान, सिगरेट वालों को NO ENTRY

Sat, 19 Aug 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Aug 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
 lucknow metro is waiting for the green signal of PM modi
टेस्ट के दौरान मेट्रो संचालन
लखनऊ मेट्रो ट्रेन ट्रैक पर दौड़ने को तैयार है। सिर्फ इंतजार है तो पीएम नरेंद्र मोदी की हरी झंडी का। पीएम से कार्यक्रम की तारीख मिलते ही मेट्रो के आमजन के लिए चलने का वक्त तय हो जाएगा। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीएम से तारीख के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव राजीव कुमार प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार से संकेत मिलते ही मेट्रो अफसरों ने कॉमर्शियल रन के शुभारंभ कार्यक्रम को भव्य बनाने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी इसको लेकर बैठक हुई। 
विज्ञापन


लखनऊ  मेट्रो के एक अफसर ने बताया कि मुख्यमंत्री को कॉमर्शियल रन के लिए तैयारियों की पूरी सूचना भेज दी गई है। इसके साथ ही मेट्रो के उद्घाटन की तारीख तय करने की गुजारिश की गई है।  मुख्य सचिव के माध्यम से तारीख तय कराने के लिए लखनऊ मेट्रो प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्शियल रन का उद्घाटन कार्यक्रम कहां हो सकता है, इसके लिए भी लखनऊ मेट्रो ने काम शुरू कर दिया है। अभी तक अवध चौराहा, ट्रांसपोर्टनगर डिपो और चारबाग को कार्यक्रम के लिए संभावित जगह माना जा रहा है। इसके लिए अंतिम रूप से फैसला प्रदेश सरकार ही करेगी।

मेट्रो में लागू होंगे ये नियम

 lucknow metro is waiting for the green signal of PM modi
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
मेट्रो में यात्रियों को सवारी करने के लिए कुछ चीजों को साथ ले जाने से बचना होगा। मेट्रो में पालतू जानवरों को साथ नहीं ले जा सकेंगे। 15 किलो से अधिक सामान होने पर भी यात्रा से रोक दिया जाएगा। खाने-पीने का खुला सामान ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। 

लखनऊ मेट्रो के एक अफसर ने बताया कि यात्रा के लिए नियम-कायदे लागू रहेंगे। इससे दूसरे यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सकेगा। 15 किलो से अधिक वजन ले जाने पर जांच के समय ही सुरक्षाकर्मी रोक देंगे। 

शराब पीकर आने या नशीले पदार्थ लेकर यात्रा करना प्रतिबंधित किया गया है। पान-मसाला, बीड़ी-सिगरेट के उपयोग पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। 

ज्वलनशील पदार्थ मसलन गैस सिलेंडर, भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैटरी, माचिस-लाइटर, चाकू या दूसरे नुकसान पहुंचाने वाले हथियार नहीं ले जा सकेंगे। इन नियमों को तोड़ने पर जुर्माना का भी प्रावधान लखनऊ मेट्रो ने पहले ही किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed