फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow metro consultant office is operating from delhi

मेट्रो चलेगी लखनऊ में, कंसल्टेंट दिल्ली में

Fri, 04 Oct 2013 01:18 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Fri, 04 Oct 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lucknow metro consultant office is operating from delhi

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को राजधानी के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का कंसल्टेंट बने एक माह बीत चुका है। मेट्रो सेल का ऑफिस तैयार है और डीएमआरसी के अधिकारियों के इंतजार में तीन केबिन खाली हैं।

विज्ञापन


मगर दिल्ली से न तो कोई प्रतिनिधि आया न ही कोई संदेश। ऐसे में कंसल्टेंट के जिम्मे के 14 काम कैसे पूरे होंगे, इसका जवाब अधिकारियों के पास नहीं है।

मेट्रो सेल के अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं कि नवंबर-दिसंबर तक मेट्रो संबंधी निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
मगर डीएमआरसी के पास बतौर कंसलटेंट जो काम हैं, उनकी प्रगति क्या है, इस विषय में जानकारी नहीं दी जा रही है।

10 सितंबर को कैबिनेट ने कंसल्टेंट चयन पर अपनी मुहर लगा दी थी। इस बारे में पूछने पर जवाब मिलता है कि डीएमआरसी अपना काम दिल्ली में कर रहा है।

कहीं भारी न पड़ जाए सुस्ती
विशेषज्ञों का कहना है कि आचार संहिता के तौर पर भी मेट्रो निर्माण कार्यों पर एक खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में एक से दो महीने की देरी हुई तो संहिता लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


उसके बाद लगभग छह महीने तक दोबारा मेट्रो संबंधी कोई भी टेंडर किया जाना लगभग असंभव हो जाएगा। ऐसे में परियोजना अपने आप ही छह महीने के विलंब में चली जाएगी। ऐसे में अधिकारियों की निश्चिंतता परियोजना पर भारी पड़ने की आशंका बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed