{"_id":"a690657581cd8ebbd0d3a3fbf3ca8d51","slug":"lucknow-metro-construction-will-more-fast-now-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तेज दौड़े लखनऊ मेट्रो इसलिए पैसों की नहीं आने देंगे कमी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'तेज दौड़े लखनऊ मेट्रो इसलिए पैसों की नहीं आने देंगे कमी'
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Sat, 29 Aug 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेट्रो तेज रफ्तार से बनती रहे इसके लिए पैसों की कमी आड़े आने नहीं जाएगी। ऐसा सीएम अखिलेश का निर्देश है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीआईबी मंजूरी मिल जाने के बाद मेट्रो प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा किए जाने को कहा है। मेट्रो अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया है कि पीआईबी मंजूरी मिलने के बाद अब प्रोजेक्ट में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
मेट्रो टीम से उन्होंने कहा कि मेट्रो के निर्माण में आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग किया जाए और साथ इस बात का ध्यान रखा जाए कि लोगों को जल्द से जल्द इसे पूरा कर लोगों के प्रयोग के लिए लांच किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस बात को लेकर भी चर्चा कि मेट्रो स्टेशन इस तरह डवलप होंगे कि वहां जाने वाले लोग शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में जान सकें।
विज्ञापन
मालूम रहे कि बीते दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेट्रो स्टेशन के आसपास साइकिल स्टैंड बनाये जाने के भी निर्देश जारी किये थे ताकि लोग उनका भी उपयोग कर सकें। बीते दिनों राज्य सरकार के इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर आला अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भी बात हो चुकी है।
राज्य सरकार पहले ही 31 दिसंबर 2016 तक मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण को पूरा होने का टारगेट तय कर रखा है। जिसके तहत नार्थ-साऊथ कॉरीडोर एअरपोर्ट से चारबाग रेलवे स्टेशन तक मेट्रो दौड़ाई जानी है।