{"_id":"6a9c7f151bed3cc0ad0a4038","slug":"lucknow-metro-completes-nine-years-passengers-and-employees-felicitated-lucknow-news-c-13-lko1096-1905961-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ मेट्रो ने पूरे किए नौ साल, यात्री व कर्मचारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ मेट्रो ने पूरे किए नौ साल, यात्री व कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो ने मनाई सालगिरह।
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो के नौ वर्ष पूरे होने पर यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को एमडी मेडल से सम्मानित किया। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को मनाए गए नौवें मेट्रो दिवस पर मेट्रो की 15 करोड़वीं यात्री हिमांशी कश्यप भी सम्मानित हुईं। स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित फोटो वॉक में खींची गई तस्वीरों की प्रदर्शनी भी देखी। इस दौरान क्यूरेटर भूपेंद्र अस्थाना भी मौजूद रहे।
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर समय पर पूरा कराना लक्ष्य
एमडी सुशील कुमार ने बताया कि यूपीएमआरसी ने प्रति यात्री किराया राजस्व में 30 प्रतिशत, प्रति किलोमीटर आय में 29 प्रतिशत और गैर-किराया राजस्व प्रति किलोमीटर में 95 प्रतिशत अधिक प्रदर्शन दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का निर्माण समय से पहले पूरा किया गया है और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य है।
इन्हें मिला एमडी मेडल
विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए। प्रोजेक्ट के अमित कुमार सैनी, आनंद कुमार झा और मेहफूज अंसारी, ऑपरेशन व रोलिंग स्टॉक में नयनी सिंह, कामिनी सिंह और सुमित कुमार, मेंटेनेंस में कृष्ण कांत पोखरियाल, रिजवान खान और रेनू चौरसिया को पदक मिला। सपोर्टिंग स्टाफ में नवीन यादव, पूर्णा मजूमदार, निहाल पाठक और अश्वनी पांडेय सम्मानित हुए। आगरा के ताजमहल मेट्रो स्टेशन को बेस्ट केप्ट मेट्रो स्टेशन अवॉर्ड मिला। सबसे अधिक गो स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करने वाले यात्रियों में अनामिका मिश्रा को पहला, मोहम्मद मोइन-उल-हक को दूसरा और एलपी मौर्य को तीसरा स्थान मिला।