फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain lashes the capital again; weather shifts after daytime heat; 'Red Alert' for rain in 49 distric

यूपी: राजधानी में फिर हुई जमकर बारिश, दिन में गर्मी के बाद बदला मौसम; 49 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

Thu, 10 Sep 2026 08:39 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 10 Sep 2026 08:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र का असर दिख रहा है। राजधानी समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को प्रदेश के 49 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जबकि तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
UP: Heavy rain lashes the capital again; weather shifts after daytime heat; 'Red Alert' for rain in 49 distric
लखनऊ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र का असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पूर्वांचल और तराई के जिलों में गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, अमेठी आदि में छिटपुट बारिश हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए 49 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज चमक और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में काई विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है।

विज्ञापन

लखनऊ के कई इलाकों में जोरदार बारिश

लखनऊ में शाम 4:40 बजे से कई इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। लोग अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश में भीगने से बचने के लिए जहां-तहां पेड़ों और फ्लाईओवर के नीचे छिप गए। हजरतगंज, कैसरबाग, पारा, सरोजनीनगर आदि इलाकों में आधे घंटे तक जोरदार बरसात हुई। वहीं, गोमतीनगर, इंदिरानगर की तरफ शाम 7 बजे बारिश हुई। शहर में सुबह से धूप-छांव का दौर जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार से अगले करीब एक सप्ताह तक बारिश में कमी आ जाएगी। लखनऊ में 1 जून से 7 सितंबर तक 626 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 562.9 मिलीमीटर होती है। इस तरह मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 11% ज्यादा बारिश हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed