फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro

मेट्रो का रास्ता न रोक दें सीवर और वाटर लाइनें

Mon, 29 Jul 2013 01:12 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
lucknow metro

मेट्रो रूट में आने वाली सीवर लाइन, वाटर लाइन और नालों को डायवर्ट किया जा सकता है। इसको लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त के निर्देश के बाद जोनल अभियंता नक्शा बनाने में जुट गए हैं। इसमें नाला कहां से कहां तक और कितना गहरा बना है, इंगित किया जा रहा है।

इसी तरह सीवर व वाटर लाइन की ड्राइंग भी तैयार की जा रही है। इसे मेट्रो सेल को सौंपा जाएगा ताकि मेट्रो के काम में रुकावट न आए।

नगर निगम के अधिशासी अभियंता एसके जैन का कहना है कि मेट्रो रूट के दायरे में आने वाली सीवर लाइन, वाटर लाइन और ड्रेनेज सिस्टम का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे जोनवार इलाके के नक्शे पर दर्शाया जा रहा है। इसका काम शुरू हो गया है और जोन पांच में यह काम पूरा भी कर लिया गया है।

अन्य जोन में काम चल रहा है और उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद उसकी रिपोर्ट मेट्रो सेल को भेज दी जाएगी।

इसके बाद मेट्रो सेल जो निर्देश देगी उस हिसाब से डायवर्जन का काम किया जाएगा। मेट्रो रूट के हिसाब से जोन-एक, जोन तीन, जोन चार और जोन पांच के इलाकों का नक्शा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन दो और छह में मेट्रो रूट अभी प्रस्तावित नहीं है इसलिए अभी यहां की रिपोर्ट तैयार नहीं की जा रही है।

अधिशासी अभियंता ने यह भी बताया कि अब शहर का सिटी डेवलपमेंट प्लान (सीडीपी) तैयार किया जाएगा वह भी मेट्रो को ध्यान में रखते हुए होगा।

सीडीपी तैयार करने का काम अगले माह शुरू हो जाएगा। इसके लिए कंसलटेंट का चयन हो चुका है और नगर निगम कार्यकारिणी व सदन से भी इस पर मोहर लग चुकी है। सीडीपी तैयार करने पर करीब 19 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed