फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow memora air force station gets new iaccs radar with incredible capabilities

सात राज्यों में घुसपैठ रोकेगा मेमोरा एयर स्टेशन पर लगा नया सिस्टम, पढ़ें इसकी चौंकाने वाली खासियतें

Thu, 22 Aug 2019 10:35 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 22 Aug 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
lucknow memora air force station gets new iaccs radar with incredible capabilities
सांकेतिक तस्वीर
ड्रोन हो, माइक्रो लाइट्स, हेलीकॉप्टर या फिर गुब्बारे ही क्यों न हों। मध्य कमान की वायु सीमा में प्रवेश करते ही तुरंत पकड़ में आ जाएंगे। इनकी तस्वीरें तत्काल मुख्यालय को मिल जाएंगी और जरूरत के मुताबिक घुसपैठ को रोकने के लिए एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, गत स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय वायु सेना ने मेमोरा में एकीकृत वायु कमान और नियंत्रण प्रणाली (आईएससीसीएस) को पूरी तरह ऑपरेशनल घोषित कर दिया है। इससे एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूती मिली है। यह एकीकृत वायु कमान एवं कंट्रोल प्रणाली का अपग्रेडेड वर्ज है, जो वायु रक्षा के सभी कार्यों को नई मजबूती देगा। यह नोड मध्य वायु कमान एवं देश के सात राज्यों की वायु सीमा का किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचाव करने में सक्षम है। 
विज्ञापन


यह सामरिक, परिचालन एवं युद्धनीति से संबंधित सभी अधिकारियों एवं वायुसैनिकों को सही समय पर सही निर्णय लेने में मददगार साबित होगा। मध्य वायु कमान सात राज्यों में फैली हुई है। इसके पूरे क्षेत्र में वायु रक्षा को यह सिस्टम बढ़ाएगा। वायु सेना स्टेशन मेमोरा में यह सिस्टम लगा है, जिसकी प्रणाली किसी भी हवाई खतरे जैसे शत्रुतापूर्ण विमानों, हेलीकाप्टरों, ड्रोन, माइक्रो लाइट्स, गुब्बारों से होने वाली घुसपैठ पर तत्काल एक्शन लेने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed