फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Mehndi procession will be taken out tomorrow on Muharram, traffic in the city will be changed; there

लखनऊ: मुहर्रम पर कल निकलेगा मेहंदी का जुलूस, बदला रहेगा शहर का यातायात; यहां होगी नो एंट्री

Wed, 02 Jul 2025 08:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Jul 2025 08:13 PM IST
सार

Muharram 2025: मुहर्रम के अवसर पर बृहस्पतिवार को लखनऊ शहर में मेहंदी का जुलूस निकलेगा। इसको लेकर शहर का यातायात प्रभावित होगा। 

विज्ञापन
Lucknow: Mehndi procession will be taken out tomorrow on Muharram, traffic in the city will be changed; there
मुहर्रम 2025 कब है - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मुहर्रम के अवसर पर बृहस्पतिवार को मेहंदी का जुलूस निकलेगा। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने पुराने लखनऊ में बड़े पैमाने पर डायवर्जन प्लान जारी किया है, जो शाम 5 बजे से जुलूस के खत्म होने तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


1. सीतापुर रोड की ओर से आने वाला यातायात डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल होते हुए बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज से चौराहा नंबर-8, आईटी चौराहा होते हुए जाएगा।
विज्ञापन

2. हरदोई रोड की तरफ से आने वाला यातायात कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर नहीं जाएगा। ये यातायात चौक, मेडिकल क्राॅस (कमला नेहरू) होकर जाएगा।
3. कैसरबाग से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले यातायात पक्का पुल की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात डालीगंज पुल से इक्का तांगा नदवा बंधा से बाएं आईटी चौराहा, कपूरथला चौराहा, मड़ियांव होते हुए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. कैसरबाग से हरदोई रोड को जाने वाला यातायात पक्का पुल की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कॉलेज, चौक, कोनेश्वर होकर जाएगा।
5. हुसैनाबाद की ओर से आने वाला यातायात हुसैनाबाद (रामगंज) तिराहा से छोटा इमामबाड़ा होकर घंटाघर की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात हुसैनाबाद तिराहा से तहसीनगंज तिराहा होकर जाएगा। ये यातायात तहसीनगंज तिराहा से हुसैनाबाद को ओर नहीं जाएगा।
6. चौक चौराहे से खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री काॅलेज होकर सामान्य यातायात नींबू पार्क तिराहा (रूमी गेट चौकी चौराहा) की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात चौक चौराहा से मेडिकल क्राॅस (कमला नेहरू) होकर मेडिकल कॉलेज चौराहा या कोनेश्वर होते हुए जाएगा।
7. नींबू पार्क फ्लाईओवर से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर अथवा चरक चैराहा होकर जाएगा।
8. मेडिकल क्रांस (कमला नेहरू) चौराहा से सामान्य यातायात नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी चौराहा) की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात मेडिकल कॉलेज चौराहा या चौक कोनेश्वर होकर जाएगा।
9. शाहमीना तिराहा से पक्का पुल होकर बड़ा इमामबाड़ा की ओर यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात मेडिकल काॅलेज चौराहा, मेडिकल क्राॅस (चरक) चौराहा, चौक, कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाएं आईटी चौराहा होते हुए जाएगा।
10. नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी चौराहा) से किसी प्रकार का यातायात बड़ा इमामबाड़ा या घंटाघर, छोटा इमामबाड़ा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात मेडिकल क्राॅस (चरक) चौराहा या बंधा रोड नया पक्का पुल होकर जाएगा।
11. ग्रीन कॉरिडोर से आने वाले वाहन नींबू पार्क चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन टीले वाली मस्जिद या नया पक्का पुल होकर खदरा होते हुए जाएंगे।
12. नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात रकाबगंज पुल/बाजार खाला होकर जाएगा।
13. मेडिकल क्राॅस (चरक) चौराहे से सामान्य यातायात नक्खास तिराहा (विक्टोरिया स्ट्रीट) या फूलमंडी, नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात मेडिकल काॅलेज, रकाबगंज पुल या चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा।
14. कुड़िया घाट रोड तिराहा (नया पुल ढाल) से नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात बंधा रोड या नया पक्का पुल होते हुए जाएगा।

15. पक्का पुल चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट चौराहा, घंटाघर तिराहा से छोटा इमामबाड़ा तक जुलूस के मार्ग पर यातायात के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed