फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow may get 5 new trains in upcoming rail budget

मोदी दे सकते हैं लखनऊ को पांच नई ट्रेनों का तोहफा

Tue, 01 Jul 2014 09:45 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
lucknow may get 5 new trains in upcoming rail budget

मुंबई जाने वाले यात्रियों को दो माह पहले भी वेटिंग की समस्या से निजात मिल सकती है। जम्मूतवी के लिए भी यात्रियों को आसानी से ट्रेन में आरक्षण मिल सकता है।

विज्ञापन


इस बार आठ जुलाई को पेश होने वाले रेल बजट में लखनऊ को पांच नई ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है। इसमें लखनऊ से मुंबई जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर रोजाना एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी होगी।
विज्ञापन


वहीं, बेंगलूर और दिल्ली के लिए भी शहरवासियों को नई ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई ट्रेनों के संचालन पर बजट में मुहर लगने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी मीटिंग

lucknow may get 5 new trains in upcoming rail budget

रेल बजट के पहले रेलवे बोर्ड की प्री बजट मीटिंग मंगलवार को नई दिल्ली में होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि लखनऊ को एसी तृतीय, एसी द्वितीय और एसी प्रथम श्रेणी की 22 बोगियों वाली नई ट्रेन का तोहफा मिल सकता है।

यह ट्रेन रोजाना सुबह करीब छह बजे चारबाग स्टेशन से मुंबई रवाना होगी। एसी सुपरफास्ट ट्रेन की बोगियां राजधानी एक्सप्रेस वाली एलएचबी श्रेणी की होंगी।

इसके अलावा जम्मूतवी के लिए गोरखपुर से जम्मूतवी वाया लखनऊ एक नई त्रैसाप्ताहिक ट्रेन मिलने की संभावना है।

बेंगलूर जाने वाले छात्रों और यात्रियों के लिए सप्ताह में एक दिन लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस की घोषणा भी रेल बजट में हो सकती है।

दिल्ली के लिए लखनऊ को दो नई ट्रेनें मिलने की उम्मीद है, हालांकि ये दोनों ट्रेनें वाराणसी से प्रारम्भ होंगी।

सप्ताह में तीन दिन पुणे एक्सप्रेस

lucknow may get 5 new trains in upcoming rail budget

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस बार लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस के फेरे को सप्ताह में तीन दिन करने की कवायद तेज हो गई है। बजट में पुणे एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की घोषणा हो सकती है।

इसके लिए पुणे मंडल के रेल संचालन से जुड़े अधिकारियों से संपर्क किया गया है। लखनऊ, चंडीगढ़ एक्सप्रेस में एसी प्रथम सहित छह और बोगियां बढ़ सकती हैं।

वाराणसी को मिल सकती हैं 11 ट्रेनें
रेलवे इस बार सबसे अधिक 11 ट्रेनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी को दे सकता है। वाराणसी से दिल्ली और वाराणसी से एलटीटी के लिए इनमें से सबसे अधिक आठ ट्रेनें होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed