फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow massacre: Took room number 109 in hotel for two days, when returned that night, had this stuff in han

लखनऊ हत्याकांड: दो दिन के लिए होटल में लिया था कमरा नंबर 109, उस रात जब लौटे तो हाथ में था ये सामान

Thu, 02 Jan 2025 07:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 02 Jan 2025 07:27 AM IST
सार

लखनऊ हत्याकांड के आरोपी 30 दिसंबर की शाम होटल पहुंचे। होटल मैनेजर जब्बार उर्फ लंबू ने बताया कि 30 दिसंबर को सभी लोग घूमने गए थे, लेकिन कुछ देर के बाद लौट आए थे।

विज्ञापन
Lucknow massacre: Took room number 109 in hotel for two days, when returned that night, had this stuff in han
इसी होटल में घटी ये घटना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पांच लोगों की हत्या करने वाले आरोपी अरशद व उसके पिता उमर बदर ने 30 दिसंबर की शाम करीब 4:30 बजे नाका के चारबाग स्थित होटल शरणजीत पहुंचे थे। दोनों ने दो दिन के लिए होटल का कमरा नंबर 109 बुक किया था और लखनऊ घूमने की बात कही थी।

विज्ञापन


होटल मैनेजर जब्बार उर्फ लंबू ने बताया कि 30 दिसंबर को सभी लोग घूमने गए थे, लेकिन कुछ देर के बाद लौट आए थे। होटल के पास में बने एक होटल से पिता-पुत्र खाना लेकर आए और सभी खाने के बाद सो गए। 31 दिसंबर की दोपहर वह लोग फिर से घूमने की बात कहकर निकले और रात 9:30 बजे लौटे। पिता-पुत्र ने होटल वालों को बताया कि वह लोग चिड़ियाघर और कई जगह गए थे। रात को अरशद पास के ही होटल से खाना लाया और बदर शराब लेकर आया। इसके बाद कमरे में क्या हुआ, यह किसी को नहीं पता।
विज्ञापन


सुबह 4:30 बजे होटल से निकले थे पिता-पुत्र
होटल मैनेजर के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे पिता-पुत्र होटल से बिना कुछ बताए निकले थे। करीब सुबह सात बजे अरशद को लेकर पुलिस होटल पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सोमवार रात कमरे के अंदर से न कुछ सुनाई दिया और न ही स्टाफ को आभास हुआ कि कमरे में पांच लोगों की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में ठहरे लोगों को उठानी पड़ी दिक्कत

Lucknow massacre: Took room number 109 in hotel for two days, when returned that night, had this stuff in han
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
होटल शरणजीत में मंगलवार रात करीब 12 लोग ठहरे थे। सुबह सात बजे पुलिस धड़धड़ाते हुए होटल पहुंची तो यहां ठहरे लोग सहम गए। कुछ तो सामान लेकर खिसक गए तो कुछ इधर-उधर चले गए। कुछ ही देर के बाद पुलिस ने होटल के रास्ते को रस्सा लगाकर बंद कर दिया। समय गुजरा तो सामान लेने लोग होटल पहुंच तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फॉरेंसिक की टीम ने जांच की। दोपहर 11 बजे के आसपास लोगों को कमरे से सामान निकालने की अनुमति दी गई। कुछ ही देर में पूरा होटल खाली हो गया। पुलिस ने कमरा नंबर 109 को सील कर दिया।

दुकानें खुली पर ग्राहक नहीं आए
होटल शरणजीत होटल चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने एक संकरी गली में है। यहां 24 से अधिक खाने-पीने के होटल व दुकानें हैं। जब दुकानदार, दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें पांच लोगों की हत्या की बात पता चली। दुकानदारों ने दुकान तो खोली पर पुलिस मौजूद होने से ग्राहक नहीं पहुंचे। दिनभर आसपास के लोग होटल में हुई घटना की जानकारी लेते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed