फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow massacre: Killer wanted to be famous, made six-minute video, kept asking police for social media react

लखनऊ हत्याकांड: मशहूर होना चाहता था हत्यारा, बनाया छह मिनट का वीडियो, पुलिस से पूछता रहा सोशल मीडिया रिएक्शन

Fri, 03 Jan 2025 08:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 03 Jan 2025 08:02 AM IST
सार

Lucknow hotel massacre: लखनऊ में चार बहनों और मां की हत्या करने वाले अशद ने छह मिनट का वीडियो बनाया। पुलिस कस्टडी के दौरान वह उस वीडियो पर आए रिएक्शन पूछता रहा। 
 

विज्ञापन
Lucknow massacre: Killer wanted to be famous, made six-minute video, kept asking police for social media react
लखनऊ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नाका स्थित होटल शरणजीत में मां और चार बहनों की हत्या के आरोपी अशद ने सबको मौत की नींद सुलाने के बाद छह मिनट 54 सेकंड का वीडियो बनाया। वीडियो में अशद ने कहा कि बस्ती वालों की वजह से उसने परिवार की हत्या की है। बस्ती वालों ने घर छीनने की कोशिश की। बहुत लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। सरकार मेरे घर पर मंदिर बनाए। मकान के भीतर मौजूद सामान अनाथालय में दिया जाए। बस्ती वालों के कारण हम फुटपाथ पर सो रहे हैं और ठंड में भटक रहे हैं।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक वीडियो में अशद ने कुछ लोगों पर घर कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोपी ने नौ लोगों के नाम भी लिए हैं। वीडियो में अशद बोल रहा है कि परिवार की मौत के जिम्मेदार बस्ती वाले हैं। बस्ती के कुछ लोग उसकी बहनों को हैदराबाद में बेचना चाह रहे थे। आरोपी का कहना है कि उसे और उसके पिता को बस्ती वाले जेल भिजवाना चाह रहे थे, ताकि उसकी बहनों को बेच सकें। ऐसा न हो, इसलिए उसने पिता के साथ मिलकर मां और बहनों की हत्या कर दी।

विज्ञापन

वीडियो में परिवार के शव भी दिखाए

Lucknow massacre: Killer wanted to be famous, made six-minute video, kept asking police for social media react
हत्याकांड का आरोपी। - फोटो : amar ujala

अशद ने वीडियो में परिजनों के शव भी दिखाए। बोला, मैंने मां और बहनाें को मारा है। इनके हाथ की नसें काटी हैं। पुलिस के अलावा कई नेताओं से मदद मांगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मेरा परिवार बदायूं में रहता है। लोग झूठे आरोप लगा रहे थे कि हम लोग बांग्लादेशी हैं। बदायूं में हमारी ताई रहती हैं। वहां पर हमारे परिवार का ब्योरा मिल जाएगा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट पर क्या रिएक्शन आ रहे, मांग रहा था जानकारी

Lucknow massacre: Killer wanted to be famous, made six-minute video, kept asking police for social media react
आरोपी अशद और मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

आरोपी अशद फेमस होना चाहता था। इसके लिए मां और बहनों की हत्या के बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने चार घंटे तक आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान वह बार-बार सोशल मीडिया पर उसके पोस्ट पर क्या रिएक्शन आ रहे हैं, इसकी जानकारी मांगता रहा। अशद ने वीडियो में कहा था कि सुबह तक वह भी जिंदा नहीं रहेगा। हालांकि, सुबह उसने पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया। माना जा रहा है कि आरोपी ने सहानुभूति के लिए वीडियो बनाया था। आरोपी ने कहा कि बस्ती वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

विज्ञापन

वीडियो बनाकर बोला, करना चाहते थे धर्म परिवर्तन

आरोपी बदर 18 दिसंबर को परिवार के साथ अजमेर गया था। अजमेर में आरोपी ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने बस्ती वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वीडियो में बदर बोल रहा है कि वह 17 साल से आगरा में रह रहा है। कुछ लोग परिवार को 17 साल से परेशान कर रहे हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

बदर ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। आरोपी के मुताबिक 16 दिसंबर को भी बस्ती वालों ने झगड़ा किया था। शिकायत करने पर पुलिस ने दबाव डालकर समझौता करवा दिया। 18 दिसंबर को पड़ोसियों ने फिर से विवाद किया। आरोपी का कहना है कि वह सपरिवार धर्म परिवर्तन करना चाह रहा था। इसकी जानकारी बस्ती वालों को हो गई थी। इसी बात को लेकर बस्ती वाले अक्सर विवाद करते थे। आरोप है कि बस्ती के कुछ लोग जान से मारना चाहते थ। परेशान होकर वह परिवार लेकर 18 दिसंबर को निकल गया था। तब से वह घर वापस नहीं लौटा था। बदर फेरी का काम करता था। वह अक्सर जगह बदल-बदल कर रहता था। बदर ने दो शादियां की थीं।

आईजीआर पर की थी शिकायत

Lucknow massacre: Killer wanted to be famous, made six-minute video, kept asking police for social media react
murder - फोटो : amar ujala

बदर ने पड़ोसियाें के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत की थी। आगरा पुलिस उसे फोन कर बयान दर्ज करने के लिए बुला रही थी। कई बार बुलाने पर भी आरोपी वापस नहीं लौटा था। आरोपी ने आगरा की स्थानीय पुलिस चौकी पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया है।

डीजीपी ने ली घटना की जानकारी
पांच लोगों की हत्या की जानकारी मिलने पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस आयुक्त से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। पुलिस आयुक्त ने डीजीपी को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस मुख्यालय से आगरा पुलिस से भी प्रकरण की रिपोर्ट मांगी गई है। आरोपी ने बताया है कि वह मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है। इस संबंध में बदायूं पुलिस से भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed