फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow massacre: From Agra to Ajmer, then to Lucknow... murder conspiracy was hatched in advance

लखनऊ हत्याकांड: आगरा से अजमेर, फिर लखनऊ... पहले से रची थी हत्या की साजिश, इन सवालों के जवाब मिलने बाकी

Thu, 02 Jan 2025 06:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 02 Jan 2025 06:48 AM IST
सार

Lucknow massacre: लखनऊ के होटल में हुई पांच लोगों की हत्या में अभी भी कई ऐसे सवाल हैं जिनके उत्तर मिलने बाकी हैं। पुलिस हत्यारे की बातों से सहमत नहीं है। 

विज्ञापन
Lucknow massacre: From Agra to Ajmer, then to Lucknow... murder conspiracy was hatched in advance
आरोपी अरशद और मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

होटल शरणजीत में मां और चार बहनों की सनसनीखेज हत्या अब तक की जांच में पूरी तरह साजिश प्रतीत हो रही है। ऐसा लग रहा है कि परिवार का आगरा से अजमेर और फिर लखनऊ आना पहले से ही तय था। आरोपी अरशद और उसके पिता बदर का वीडियो इसी साजिश का एक हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन


पकड़े गए अरशद से पूछताछ की गई तो उसने हत्या के पीछे इतनी उलझाने वाली कहानियां बताईं कि पुलिस अफसर भी हैरान हैं। मकान व जमीन के कब्जे से लेकर, मोहल्ले वालों की प्रताड़ना, बहनों के हैदराबाद में बेचने का डर... और न जाने क्या-क्या...। अरशद ने एक के बाद एक इतनी बातें बताईं कि पुलिस हत्या की असली वजह अब तक तय नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्र बताते हैं कि ऐसा लग रहा है कि हत्या की साजिश काफी पहले से रच ली गई थी। 18 दिसंबर को गांव में हुई मारपीट के बाद बदर पूरा परिवार लेकर अजमेर निकल गया। कई दिन वहां ठहरने के बाद 30 दिसंबर की शाम वह लोग लखनऊ पहुंचे। हत्या में इस्तेमाल किया गया सर्जिकल ब्लेड इस बात की गवाही दे रहा है कि आरोपी अरशद और उसके पिता बदर ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। परिवार को अजमेर और लखनऊ घुमाना सिर्फ एक बहाना था। अजमेर में बनाया गया बदर का वीडियो भी उसी साजिश का एक हिस्सा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अरशद का जिंदा रहना साजिश का हिस्सा

Lucknow massacre: From Agra to Ajmer, then to Lucknow... murder conspiracy was hatched in advance
हत्यारे ने झूठी रची मौत की साजिश। - फोटो : amar ujala

आरोपी अरशद ने मां व बहनों की हत्या के बाद एक वीडियो बनाया और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में अरशद यह कहते हुए सुनाई देता है कि जब तक वीडियो पुलिस के पास पहुंचेगा, वह जिंदा नहीं रहेगा, पर ऐसा नहीं हुआ। मां व बहनों की हत्या के बाद अरशद और बदर दोनों होटल से निकले।

-बदर चारबाग रेलवे स्टेशन चला गया और अरशद लोको चौकी पहुंच गया। उसने न तो जान देने का प्रयास किया और न ही उसके पिता बदर ने। आशंका है कि वीडियो में जान देने की बात अरशद ने महज ड्रामा के तहत कही थी। असल इरादा मां व बहनों की हत्या करने का था।-

-वीडियो में दिख रहे अरशद व उसके पिता बदर के चेहरे पर किसी तरह का कोई मलाल नहीं नजर आया। अरशद जो कुछ कह रहा था, वह सारी बातें अजमेर में बनाए गए वीडियो में बदर पहले ही कह चुका था।
अहम सवाल... हत्या के लिए लखनऊ को ही क्यों चुना

आरोपी आगरा और अजमेर में भी वारदात को अंजाम दे सकते थे। लेकिन अरशद और उसके पिता बदर ने हत्या के लिए लखनऊ को ही क्यों चुना, यह सवाल काफी अहम है। इस बारे में जब अरशद से बात की गई, तो वह गुमराह करता रहा। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अरशद और उसके परिवार का पहले से लखनऊ में कोई कनेक्शन तो नहीं है। कहीं ऐसा तो नहीं कि ये लोग पहले कभी लखनऊ आए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed