फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Mass Murder Case Father Confesses Why He Planned to Kill Wife and Daughters, Shocking Conspiracy Revea

लखनऊ हत्याकांड: बाप ने बताई क्यों रची गई थी पत्नी और बेटियों को मारने की साजिश, इसलिए नहीं ले सका खुद की जान

Wed, 29 Jan 2025 10:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 29 Jan 2025 10:46 AM IST
सार

Lucknow Hotel Murder Update: एक जनवरी को चारबाग के होटल शरणजीत में हुए हत्याकांड पर आरोपी पिता बदर ने पुलिस को मौत की वजहें बताईं। 

विज्ञापन
Lucknow Mass Murder Case Father Confesses Why He Planned to Kill Wife and Daughters, Shocking Conspiracy Revea
लखनऊ हत्याकांड पर खुलासा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चारबाग के होटल शरणजीत में बेटे अरशद के साथ मिलकर पत्नी और चार बेटियों की हत्या करने के आरोपी बदर को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आगरा में रहने वाले पड़ोसियों को जेल भिजवाने के लिए उसने सामूहिक हत्याकांड की साजिश रची थी।

विज्ञापन


एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह ने बताया कि पूछताछ में बदर ने बेटे अरशद के बयान को ही दोहराया है। बदर और अरशद पहले अजमेर में ही परिवार की हत्या करना चाहते थे। हालांकि, बाद में इरादा बदल दिया। शक था कि अजमेर में वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाएंगे। इसलिए उन्होंने लखनऊ में वारदात करने की साजिश रची। उन्हें यकीन था कि लखनऊ में हत्या करने पर मीडिया में चर्चा होगी और पुलिस तेजी से पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हालांकि, आरोपी साजिश में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


बेटे ने कहा था जान दे देना
बदर ने बताया कि वारदात के बाद वह बेटे के साथ चारबाग स्टेशन गया था। अरशद ने कहा था कि ट्रेन के आगे कूदकर जान दे देना, लेकिन उसकी हिम्मत नहीं हुई। कई बार आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन हर बार वह डर गया। आरोपी ने बताया कि अजमेर में उसने बेटे के साथ मिलकर पत्नी और बेटियों को समझाया था कि सभी को मर जाना चाहिए। ऐसा करने से पड़ोसियों को फंसाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने के लिए किया था तैयार

Lucknow Mass Murder Case Father Confesses Why He Planned to Kill Wife and Daughters, Shocking Conspiracy Revea
अरशद का पिता बदर अली - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सभी काे शराब पीने के लिए मना लिया था। इसके लिए पत्नी व बेटियों ने हामी भर दी थी। आरोपियों ने होटल के पड़ोस के ठेके से शराब खरीदी थी। इससे पहले वह परिवार को राजधानी के कई हिस्सों में घुमाने ले गया था। आरोपी ने बताया कि उसकी चारों बेटियों का स्वभाव बहुत अच्छा था। पूछताछ में वह कई बार भावुक भी हुआ और अरशद की बुराई की। हालांकि, आरोपी ने पुलिस के कई सवालाें के स्पष्ट जवाब नहीं दिए।

अरशद से मिलने आया था लखनऊ
एडीसीपी मध्य के मुताबिक आरोपी बदर अपने बेटे से मिलने लखनऊ आया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद बदर को दबोच लिया गया। आरोपी ने पुलिस को देखकर चूहा मारने वाली दवा खा ली थी। आरोपी को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन तक इलाज कराने के बाद उसे डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। इसके बाद बदर को जेल भेज दिया गया। बदर की कॉल डिटेल में सर्वाधिक बातचीत अरशद से ही निकली थी। अरशद के अलावा वह किसी से फोन पर बात नहीं करता था। पुलिस को भी आरोपी के लखनऊ आने की उम्मीद थी।

ये है मामला

आगरा निवासी अरशद ने पिता बदरुद्दीन उर्फ बदर के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की चारबाग के होटल में हत्या कर दी थी। आरोपी 30 दिसंबर को अजमेर से लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। 31 दिसंबर की रात में दोनों ने परिवार को खत्म कर दिया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था। बदर पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed