फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Many posh areas are flooded with water due to rain, due to clogged drains, rainwater has filled the

लखनऊ: बारिश से कई पॉश इलाकों में भरा पानी, चोक नालों की वजह से कुछ मोहल्लो के घरों में भी भरा बरसाती जल

Wed, 25 Jun 2025 10:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Jun 2025 10:24 AM IST
सार

Rain in Lucknow: लखनऊ में मंगलवार को हुई बारिश की वजह से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। इसी के साथ कई मोहल्ले के अंदर भी पानी भर गया। 

विज्ञापन
Lucknow: Many posh areas are flooded with water due to rain, due to clogged drains, rainwater has filled the
गोमती नगर में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक हुई बारिश से गोमतीनगर जैसी पाॅश काॅलोनी सहित कई इलाकों में सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी तो हुई ही, घरों में फर्नीचर व अन्य सामान खराब भी हुआ।

विज्ञापन


दोपहर बाद हुई करीब एक घंटे की ही बारिश में अयोध्यादास वार्ड में बड़े दुर्गा मंदिर के पास नाला चोक हो गया, जिससे मंदिर व आसपास के घरों में गंदा पानी भर गया। सड़क पर जलभराव से स्कूली बच्चों को भी परेशानी हुई। निरालानगर, अलीगंज, कपूरथला चौराहे के पास भी जलभराव हुआ।
विज्ञापन

जानकीपुरम में सड़क धंसी

जानकीपुरम में सहारा एस्टेट जाने वाली रोड का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। कुछ दिन पहले यहां छोटा गड्ढा हुआ था, लेकिन उसकी मरम्मत में नहीं की गई। ऐसे में मंगलवार को हुई बारिश में सड़क का काफी हिस्सा बैठ गया। हादसा न हो, उसके लिए स्थानीय लोगों ने वहां पेड़ की डाल रख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब पड़े ये बाढ़ पंपिंग स्टेशन

- सरकटा नाला बाढ़ पंपिंग स्टेशन
- बुद्धा पार्क बाढ़ पंपिंग स्टेशन
-हाथी पार्क बाढ़ पंपिंग स्टेशन
- वजीरगंज बाढ़ पंपिंग स्टेशन
- घसियारी मंडी पंपिंग स्टेशन
- पक्का पुल बाढ़ पंपिंग स्टेशन
- बादशाह नगर पंपिंग स्टेशन
- गोमती नगर बाढ़ पंपिंग स्टेशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed