फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Many flights are late because of issue of microsoft server.

Lucknow: दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद की उड़ानें लेट, दो रद्द, माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने का तीसरे दिन भी असर दिखा

Mon, 22 Jul 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Jul 2024 12:06 AM IST
सार

रविवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5346 दो घंटे, विस्तारा की वीटीआई-642 आधे घंटे, इंडिगो की 6ई-6008 आधे घंटे देरी से रवाना हो सकी।

विज्ञापन
Lucknow: Many flights are late because of issue of microsoft server.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने का असर तीसरे दिन भी दिखा। अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद आदि की उड़ानें देरी की शिकार हुईं। वहीं, लखनऊ से मुंबई जाने व आने वाली इंडिगो की उड़ान रद्द कर दी गई। इससे यात्रियो को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5346 दो घंटे, विस्तारा की वीटीआई-642 आधे घंटे, इंडिगो की 6ई-6008 आधे घंटे देरी से रवाना हो सकी। वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-538 दो घंटे पांच मिनट, विस्तारा की वीटीआई-641 नंबर फ्लाइट 45 मिनट देरी से पहुंची। उधर, मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2058 निरस्त कर दी गई। अकासा एयर की एकेजे-1525 सवा घंटे, इंडिगो की 6ई-5302 पौने चार घंटे, इंडिगो की 6ई-6302 आधे घंटे, इंडिगो की 6ई-2238 नंबर उड़ान 55 मिनट लेट टेकऑफ कर सकी।
विज्ञापन


मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-544 निरस्त कर दी गई। एयर एशिया की फ्लाइट आईएडी-670 पौने दो घंटे, अकासा एयर की एकेजे-1451 पौने दो घंटे, इंडिगो की 6ई-2442 पौने चार घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-523 एक घंटे दस मिनट व हैदराबाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-453 एक घंटे लेट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed