{"_id":"6af5268a3414188f8c07ca7a","slug":"lucknow-man-sends-photo-of-himself-with-a-noose-around-his-neck-to-his-girlfriend-then-dies-by-suicide-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: गले में फंदा डाल प्रेमिका को भेजी तस्वीर, फिर कर ली आत्महत्या, पिता ने लड़की पर दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: गले में फंदा डाल प्रेमिका को भेजी तस्वीर, फिर कर ली आत्महत्या, पिता ने लड़की पर दर्ज कराई एफआईआर
Thu, 12 Nov 2026 08:08 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:08 AM IST
सार
प्रेमिका ने बताया कि आकाश बात करने के दौरान शराब पीने लगा। इस पर उसने टोका तो विवाद हो गया। इसके बाद आकाश ने गले में फंदा डालकर उसकी तस्वीर सलोनी को भेजी और फोन काट दिया।
विज्ञापन
विस्तार
बाजारखाला के भरतपुरी-बी निवासी आकाश (22) ने मंगलवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। पिता ओमप्रकाश ने राजाजीपुरम के डी-ब्लॉक पुलिया निवासी आकाश की प्रेमिका सलोनी पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश के मुताबिक, उनका बेटा निजी कंपनी में काम करता था। मंगलवार वह देर रात घर लौटा। इसी दौरान सलोनी का फोन आने पर वह बातें करने छत पर चला गया। घर के अन्य सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 11:30 बजे पड़ोसी ने आकाश को छत पर रखी बल्ली से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में सलोनी ने बताया कि आकाश बात करने के दौरान शराब पीने लगा। इस पर उसने टोका तो विवाद हो गया। इसके बाद आकाश ने गले में फंदा डालकर उसकी तस्वीर सलोनी को भेजी और फोन काट दिया।
विज्ञापन
सलोनी का यह भी कहना है कि आकाश को शक था कि उसका किसी अन्य युवक से भी प्रेम प्रसंग है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आकाश के परिवार में परिवार में मां अनीता और तीन भाई भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।