{"_id":"65260029bc20a48b5706db17","slug":"lucknow-malls-will-be-built-along-with-amausi-charbagh-bus-stands-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अमौसी-चारबाग बस अड्डों में बनेंगे मॉल, नीचे से मिलेंगी बस, ऊपर से कर सकेंगे शॉपिंग, देख सकेंगे फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अमौसी-चारबाग बस अड्डों में बनेंगे मॉल, नीचे से मिलेंगी बस, ऊपर से कर सकेंगे शॉपिंग, देख सकेंगे फिल्म
Wed, 11 Oct 2023 07:25 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 11 Oct 2023 07:25 AM IST
सार
अमौसी और चारबाग में भी नीचे बस अड्डा और ऊपर शापिंग मॉल बनेगा। शापिंग मॉल के साथ ही मल्टीप्लेक्स सिनेमा, फूडकोर्ट, भूमिगत पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल, प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमौसी और चारबाग बस अड्डों के साथ शॉपिंग मॉल बनेंगे। आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर ही इन बस अड्डों को भी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को मंगलवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी भी मिल गई। वहीं पहले से चयनित गोमतीनगर बस अड्डे को विकसित करने के लिए जल्द ही शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि चारबाग और अमौसी बस स्टेशन को भी आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके तहत इन दोनों बस स्टेशनों पर भी नीचे बस अड्डा बनेगा और ऊपर शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स, भूमिगत पार्किंग, दुकानें, फूड कोर्ट की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
यात्रियों के बैठने के लिए एसी वेटिंग एरिया और बसों के लिए प्लेटफॉर्म बनेंगे। अमौसी में जहां पर बस स्टेशन बनेगा वहां पर अभी बसों को ठीक करने की कार्यशाला है। बस स्टेशन बनने के बाद यहां से कानपुर, आगरा, झांसी, उरई, दिल्ली, प्रयागराज व पूर्वांचल की बसें चलेंगी।
विज्ञापन
चारबाग से अभी 100 किमी दूरी तक जाने वाले बसें चलती हैं। इनमें सुल्तानपुर, फतेहपुर व मौरांवा आदि की बसें शामिल शामिल होती हैं। गोमतीनगर बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की योजना पहले ही पास हो चुकी है। इसके लिए टेंडर के जरिये कंपनी का चयन भी हो गया है।
अमौसी और चारबाग में भी नीचे बस अड्डा और ऊपर शापिंग मॉल बनेगा। शापिंग मॉल के साथ ही मल्टीप्लेक्स सिनेमा, फूडकोर्ट, भूमिगत पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।