फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Malihabad Triple Murder attackers ran away leaving behind their car and rifle

Triple Murder: घेराबंदी होते ही गाड़ी और राइफल छोड़ भागे हमलावर, विवादित जमीन पर 50 साल से काबिज था 'गब्बार'

Sat, 03 Feb 2024 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Feb 2024 10:49 AM IST
सार

Lucknow Malihabad Triple Murder: लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर तालुकेदारी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटे और साथियों के साथ घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मां-बेटे और चचेरे भाई को मार डाला। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन
Lucknow Malihabad Triple Murder attackers ran away leaving behind their car and rifle
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के मलिहाबाद में जमीन की पैमाइश में विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर लल्लन साथियों संग एसयूवी से रिश्तेदार फरीद के घर पहुंचा। सभी हमलावरों के पास असलहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद इसी गाड़ी से सभी माल की तरफ भागे। मगर तब तक पुलिस ने सक्रिय होकर घेराबंदी शुरू की थी। 
विज्ञापन


पकड़े जाने के डर से सभी आरोपी माल में गोपरामऊ गांव के पास अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जब गाड़ी को कब्जे में लिया तो उसमें लाइसेंसी राइफल बरामद हुई। राइफल लल्लन की बताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीन बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस जमीन पर दबंगई की वजह से लल्लन करीब 50 साल से काबिज था। ये जमीन मुख्य रूप से गांव निवासी तैयब, सिराज व फरीद के नाम पर थी। तैयब लंदन में रहते हैं। उन्होंने अपनी जमीन की पॉवर ऑफ अटार्नी अपने भाई मसूद खान को कर रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैमाइश के दौरान मसूद के बेटे सलमान व फराह मौजूद थे। फरीद घर में ही थे। कुछ वक्त पहले लल्लन की तरफ से जमीन को लेकर केस फाइल किया गया था। जिसका फैसला मसूद व अन्य के पक्ष में आया था। अब लल्लन ने पैमाइश के लिए आवेदन किया था। तभी पैमाइश करने लेखपाल पहुंचा था। 

पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिससे बीच में ही पैमाइश रुक गई। लल्लन फरीद से खुन्नस रखे था, क्योंकि उसे अंदेशा था कि पूरे विवाद के पीछे फरीद हैं। इसलिए उसने उनके घर पर धावा बोल कर गोलियां दागीं।

हत्या करने वाले और पीड़ित आपस में हैं रिश्तेदार
लल्लन खान ने जिनकी हत्या की उसमें शामिल फरहीन उसकी भतीजी है। हंजला नाती और मुनीर चचेरे भाई हैं। लल्लन खान के पास करीब 75 बीघा खेत व बाग हैं। उसका मुख्य कारोबार बागवानी ही है। मुनीर व फरीद भी यही काम करते हैं। लल्लन के दो बेटे शमायल और एराज पोलैंड में हैं।
 

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि आरोपी अशरफी की गिरफ्तार कर ली गई है। थार गाड़ी व लाइसेंसी राइफल बरामद की गई है। आरोपी लल्लन, उसके पुत्र फराज और एक अन्य फुरकान की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पैमाइश के वक्त छह फीट जमीन को लेकर हुआ विवाद, मां-बेटे समेत तीन की हत्या
आपको बता दें कि लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर तालुकेदारी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटे और साथियों संग मिलकर घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मां-बेटे और चचेरे भाई की हत्या कर दी। असलहा लहराते हुए आरोपी फरार हो गए। 

 

सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारी, फोरेंसिक टीम और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।

गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान का गांव के ही रहने वाले फरीद खान (लल्लन के रिश्ते में दामाद) से जमीन का विवाद चल रहा था। इस जमीन में दो और भी हिस्सेदार हैं। शुक्रवार को मीठेनगर में विवादित जमीन की पैमाइश होनी थी। फरीद के अलावा अन्य दोनों पक्षों के लोग मौके पर मौजूद थे। वहां पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

 

विवाद की जानकारी होते ही बीच रास्ते से फरीद वापस घर लौट गए थे। उधर, लल्लन इस विवाद के पीछे फरीद की साजिश मान रहा था। वह वहां से तुरंत (करीब साढ़े तीन बजे) अपने बेटे फराज खान व अन्य साथियों के साथ थार से फरीद के घर पहुंच गया। वे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इसमें फरीद के (15) वर्षीय बेटे हंजला, पत्नी फरहीन (35) और बीच-बचाव करने पहुंचे फरीद के चाचा मुनीर (55) को गोलियां लग गईं। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने लल्लन के ड्राइवर अशरफी को गिरफ्तार कर लिया है।



 

50 साल से काबिज था लल्लन, इसलिए रखी खुन्नस
तीन बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस जमीन पर अपनी दबंगई की वजह से लल्लन करीब 50 साल से काबिज था। यह जमीन मुख्य रूप से गांव निवासी तैयब, सिराज व फरीद के नाम पर थी। तैयब लंदन में रहते हैं। उन्होंने अपनी जमीन की पॉवर ऑफ अटार्नी अपने भाई मसूद खान को कर रखी है। पैमाइश के दौरान मसूद के खान के बेटे सलमान व फराह मौजूद थे। फरीद घर पर ही थे। कुछ वक्त पहले लल्लन की तरफ से जमीन को लेकर केस फाइल किया था। 

 

इसका फैसला मसूद व अन्य के पक्ष में आया था। अब लल्लन ने पैमाइश के लिए आवेदन किया था। पैमाइश करने लेखपाल पहुंचा था। पैमाइश के दौरान 6 फीट जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इससे बीच में पैमाइश रुक गई। लल्लन फरीद से खुन्नस रखे थे, क्योंकि उसको अंदेशा था कि पूरे विवाद के पीछे फरीद है। इसलिए उसने उनके घर पर धावा बोल गोलियां दागीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed