{"_id":"bc61c614c2c72ffbdfbb843d0c888992","slug":"lucknow-mahotsav-will-get-connected-to-social-media-centre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ महोत्सव में समस्या सुनेगा ‘आप का अवध’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ महोत्सव में समस्या सुनेगा ‘आप का अवध’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Oct 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
शहर को बेहतर बनाने के लिए हुई पहल ‘आप का अवध’ सोशल मीडिया सेंटर लखनऊ महोत्सव में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
यहां बने सोशल मीडिया सेंटर के स्टॉल पर लोग जहां अपनी शिकायत कर सकते हैं।
वहीं सीधे मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को विकास केलिए सुझाव भी दे सकते हैं।
25 नवंबर से शुरू हो रहे लखनऊ महोत्सव के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की कवायद में जिला प्रशासन ने यह पहल की है।
डीएम राजशेखर की पहल पर बने ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया वेबसाइट के जरिए ‘आप का अवध’ नाम से सोशल मीडिया सेंटर का ट्रायल पहले ही कलेक्ट्रेट में हो चुका है।
पब्लिक प्लेस पर इसकी यह मौजूदगी पहली बार होगी। सोशल मीडिया सेंटर के ट्विटर एकाउंट पर किए गए अपडेट के मुताबिक 25 नवंबर को पहले ही दिन से लखनऊ महोत्सव में स्टॉल लगेगा।
विज्ञापन