फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow mahotsav will entertains adventure lovers.

रोमांचकारी होगा इस साल लखनऊ महोत्सव

Mon, 27 Oct 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
lucknow mahotsav will entertains adventure lovers.

हॉट एयर बैलून में बैठकर शहर की खूबसूरती निहारना हो या फिर फिर रस्सियों से बने पुल पर संतुलन की क्षमता को परखना हो। हड्डियां कड़कड़ा देने वाली कमांडो ट्रेनिंग लेनी हो या फिर टायरों के बीच से कूदना।

विज्ञापन


रोमांच पैदा कर देने वाले इन खेलों का लुत्फ  उठाने का मौका लखनऊ महोत्सव में मिलेगा। सब कुछ ठीक रहा तो महोत्सव का मुख्य आकर्षण इस बार एडवेंचर्स स्पोर्ट्स होंगे। इन खेलों के टिकट की कीमत 50 से सौ रुपये होगी।
विज्ञापन

 
25 नवम्बर से आशियाना स्थित स्मृति उपवन में लखनऊ महोत्सव का आगाज हो रहा है। सांस्कृतिक पंडाल में प्रस्तुति देने वाले मुख्य कलाकारों का चयन हो चुका है। स्थानीय कलाकारों का चयन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही स्टॉलों के वितरण व अन्य तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को लखनऊ महोत्सव में शामिल करने की कवायद पिछले कई वर्षों से चल रही थी।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव के प्रयास से इस बार महोत्सव में इन खेलों को जोड़ा जा रहा है। आयोजन की जिम्मेदारी एरो क्लब ऑफ इंडिया से सम्बद्घ एविऐशन सोसाइटी को दी गई है।

महोत्सव स्थल में मुख्य पार्किंग के पास जगह उपलब्ध कराए जाने की बात हो रही है। खास बात यह है कि पहली बार एडवेंचरस स्पोर्ट्स महोत्सव में शामिल हो रहे हैं।

जगह की कमी, बन सकती है समस्या

lucknow mahotsav will entertains adventure lovers.

वैसे तो स्मृति उपवन में काफी जगह है, पर, एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के लिहाज से जगह की कमी समस्या बन सकती है।

मसलन, हॉट एयर बैलून गर 200 फीट की ऊंचाई तक जाता है तो उसकी लैंडिंग के लिए 70 से 80 फीट जगह चाहिए। ऐसे में पार्किंग के निकट उपलब्ध जगह खेलों के लिहाज से कम पड़ सकती है।

एविऐशन सोसाइटी के अध्यक्ष अकरम बेग बताते हैं कि एक हॉट एयर बैलून पर प्रतिदिन 50 हजार रुपये का खर्च आता है। ऐसे में अगर दो बैलून लगाए जाएंगे तो खर्च एक लाख रुपये होगा।

इसकी भरपाई के लिए टिकट की कीमत कम से कम सौ रुपये रखनी होगी। बावजूद इसके नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। एक बार इन खेलों की शुरूआत होने पर लोगों में क्रेज बढ़ना तय है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव कहते हैं कि एडवेंचरस स्पोर्ट्स पहली बार लखनऊ महोत्सव में जोड़े गए हैं। एविऐशन सोसाइटी को महोत्सव स्थल में नि:शुल्क जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके एवज में किराए की जगह कुल मुनाफे की पचास प्रतिशत राशि महोत्सव समिति लेगी। जबकि शेष सोसाइटी को मिलेगी। खेलों के टिकट 50 से 100 रुपये के बीच ही रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed