{"_id":"5bfa6caebdec2241c1712957","slug":"lucknow-mahotsav-to-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार की घड़ियां खत्म, आज से लीजिए लखनऊ महोत्सव का मजा, पहले दिन नहीं लगेगा कोई टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार की घड़ियां खत्म, आज से लीजिए लखनऊ महोत्सव का मजा, पहले दिन नहीं लगेगा कोई टिकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Nov 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। ‘अटल संस्कृति-अटल विरासत’ थीम पर लखनऊ महोत्सव का आगाज आज (रविवार) से स्मृति उपवन में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। पांच दिसंबर तक चलने वाले आयोजन में दुकान, स्टॉल व पवेलियन का संचालन 26 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
खास बात है कि उद्घाटन वाले दिन परिसर में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। महोत्सव स्थल सीसीटीवी व ड्रोन की निगरानी में रहेगा। परिसर में शिल्प कला से जुड़ी सामग्री के प्रदर्शन व बिक्री के लिए बने 300 स्टॉल लगेंगे।
विज्ञापन
15 रुपये में चारबाग से महोत्सव स्थल तक ले जाएगी बस
महोत्सव स्थल के लिए छह रूट पर 50 सिटी बसें चलाई जाएंगी। इनमें 30 गोमतीनगर एवं 20 दुबग्गा डिपो की बसें शामिल हैं। चारबाग से यात्री 15 रुपये किराया देकर सीधे महोत्सव स्थल तक पहुंच सकेंगे। बाराबंकी, देवा शरीफ, माती के आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
महोत्सव स्थल का किराया
रूट नंबर--कहां से-- रुपये
12--बाराबंकी--45
11--बीबीडी--35
45--गोमतीनगर--35
23--इंटीग्रिल यूनिवर्सिटी--35
44 बी--कैसरबाग--25
25--चारबाग--15