फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Lulu Hyper Market and Dabru The Chap were shut down after defects were found

Lucknow: एफएसडीए की 14 टीमों ने मंगलवार को शहर के सात मॉल में छापा मारा, मिली खाने में खामियां

Tue, 02 Dec 2025 11:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Dec 2025 11:58 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की शासन की 14 टीमों ने मंगलवार को शहर के सात मॉल में छापा मारा।

विज्ञापन
Lucknow: Lulu Hyper Market and Dabru The Chap were shut down after defects were found
कई जगह हुई छापेमारी। डेमो पिक।

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की शासन की 14 टीमों ने मंगलवार को शहर के सात मॉल में छापा मारा। शहीद पथ स्थित एक मॉल के हाइपर मार्ट और गबरू द चाप को बंद कराया। सिनेपॉलिस मॉल के केएफसी आउटलेट में गंदगी मिलने पर उसका संचालन सुधार होने तक रोक दिया गया है।

विज्ञापन


टीमों ने सभी मॉल के कुल 61 प्रतिष्ठानों की जांच की जिनमें से तीन में बड़ी खामियां मिली। हाईपर मार्केट की जांच में पता चला कि खाद्य पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग की तारीखों में हेरफेर मिला। इन तारीखों में बदलाव किया गया। जिससे एक्सपायरी डेट आगे बढ़ जाए। वहीं प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी मानक के रूप नहीं मिला। इसलिए जांच टीम ने खामियों में सुधार होने तक मार्केट को बंद कराया। मॉल में स्थित डबरू द चाप आउटलेट संचालक लाइसेंस ही नहीं दे सके। जांच में पता चला कि आउटलेट बिना लाइसेंस के ही संचालित हो रहा था। लिहाजा उसको तत्काल बंद कराया गया। उधर सिनेपॉलिस मॉल के केएफसी में गंदगी मिली। अफसरों ने संचालक को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द साफ-सफाई कर आउटलेट में सुधार करें। तब तक के लिए आउटलेट के संचालन पर पाबंदी लगाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कफ सिरप कांड की कहानी : अमित की गिरफ्तारी के बाद सामने आया यूपी कनेक्शन, ED की रडार पर पूर्वांचल के बाहुबली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर को अब तक मिला 12.50 करोड़ का विदेशी दान, महाकुंभ के दौरान इतनी धनराशि मिली


कई बड़े ब्रांड में भी मिलीं खामिंया, जारी किया नोटिस
मॉल के चिलीज, बारबेक्यू नेशन, बीकानेर एक्सप्रेस, गोला सिजलर में भी कमियां मिलीं। सुधार लिए नोटिस जारी किया गया। इसी तरह से पलासियो के डोसा प्लेनेट, द बिग ग्रिल, द इंडियन स्टोरी, स्ट्रीट फूड, सबवे, पंजाबी ग्रिल, स्काई ग्लास, 8-रेस्टोरेंट, रॉयल कैफे, मोती महल डीलक्स, वॉव मोमोज में भी खामियां मिलीं। सिनेपॉलिस मॉल के लखनऊ लाजवाब नवाबी, ट्विस्टेड, नूडल्स स्टेशन, वांगो, इनडल्ज और पिज्जा हट। फन मॉल के नाथू स्टोर, मद्रासी डोसा, तवाक, केएफसी, फन सिनेमा हॉल। एमरॉल्ड मॉल के मेक डोनाल्ड और वेव मॉल के केएफसी, पिज्जा हट, सेंचुरियन और तमासा में भी खामियां मिलीं। इसके अलावा फिनिक्स मॉल कानपुर राड के बेबी भाई, बर्गर किंग, चाइनीज ओवन, बिरयानी ब्लू के आउटलेट में खामियां पाई गई। इन सभी आउलेट संचालकों को नोटिस देकर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक नजर में पूरी कार्रवाई

- सात मॉल(लुलू, पलासियो, सिनेपॉलिस, फन रिपब्लिक, एमरॉल्ड, वेव व फोनिक्स मॉल) के 61 आउटलेट चेक किए
- 51 में मिलीं खामियां
- 10 आउटलेट मानक पर खरे उतरे
- दो बंद कराए और एक का संचालन रोका
- 35 में छोटी मोटी खामियां मिली, इसलिए इनको नोटिस दिया गया
- 13 आउटलेट के नमूने जांच के लिए इकत्र किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed