{"_id":"63c5b8c78811043236699a05","slug":"lucknow-lucknow-news-lko6668944190-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिल्डर अश्विन कपूर की मौत के मामले की जांच करेगी सीबीसीआईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिल्डर अश्विन कपूर की मौत के मामले की जांच करेगी सीबीसीआईडी
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड में ढाई साल पहले हुई बिल्डर अश्विन कपूर की मौत के केस की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। मानवाधिकार आयोग के आदेश के आधार पर शासन ने सीबीसीआईडी जांच की मंजूरी देकर निर्देश दिए हैं।
रोहतास प्लूमेरिया निवासी बिल्डर अश्विन कपूर (56) का शव 19 जुलाई 2020 की सुबह फ्लैट के कमरे में फंदे से लटकता मिला था। अश्विन की पत्नी ने उनके पिता विश्वनाथ कपूर, मां सरोज कपूर, सगे भाई विपिन व चचेरे भाई नीरज पर आत्महत्या दुष्प्रेरण की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था ये सभी अश्विन पर दबाव बनाते थे, इसलिए उसने खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने विवेचना की, लेकिन आरोपों के संबंध में साक्ष्य नहीं जुटा सकी और कुछ समय पहले फाइनल रिपोर्ट लगा दी। उधर, परिजन अश्विन की हत्या किए जाने की आशंका जता अलग-अलग अफसरों व मानवाधिकार आयोग में गुहार लगा रहे थे। विपिन ने बताया कि मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लिया। तथ्यों व साक्ष्यों को देखा। इसके आधार पर शासन को निर्देश दिए कि सीबीसीआईडी जांच कराई जाए। इसे संज्ञान में लेते हुए 13 जनवरी को शासन ने सीबीसीआईडी जांच आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इसलिए परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के भाई विपिन कपूर ने बताया कि कई ऐसे तथ्य हैं, जिनको पुलिस ने नजरअंदाज किया। खासकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट। दावा है कि उन्होंने दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर राय ली। इसके आधार पर उनका दावा है कि अश्विन के सिर में पीछे व साइड में एक-एक चोट थी। मौत की वजह हैंगिंग नहीं, बल्कि दम घुटना है। अगर फांसी होती तो गर्दन की हड्डी टूटी होती। इसके अलावा फंदे से जब शव लटक रहा था तो घुटने फर्श को छूट रहे थे। विपिन का कहना है कि ऐसे में कोई फांसी कैसे लगा सकता है। अब उम्मीद है कि सीबीसीआईडी इन तथ्यों को जांच में शामिल करेगी।