{"_id":"63ac904caefec916493d7a3e","slug":"lucknow-lucknow-news-lko664001883","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Year Party: न्यू ईयर पार्टी के लिए लेनी होगी पुलिस की अनुमति तभी मचा सकेंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year Party: न्यू ईयर पार्टी के लिए लेनी होगी पुलिस की अनुमति तभी मचा सकेंगे धमाल
Thu, 29 Dec 2022 02:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 02:28 PM IST
सार
नए साल पर पार्टी करने के लिए पुलिस की अनुमति जरूरी होगी। वहीं, शराब की बिक्री के लिए अस्थायी बार का लाइसेंस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर यदि पार्टी आयोजित करनी है तो इसके लिए पहले पुलिस की अनुमति जरूरी होगी। इसके बाद ही आबकारी विभाग पार्टी में शराब की बिक्री के लिए अस्थायी बार का लाइसेंस देगा।
जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा का कहना है कि पुलिस आयुक्त के साथ हुई संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अस्थायी बार का उनको ही लाइसेंस दिया जा रहा है, जिन्होंने आवेदन के साथ पुलिस से अनुमति प्राप्त होने का पत्र लगाया है।
इसके बारे में सभी होटल, रेस्त्रां, मैरिज लॉन, इवेंट ऑर्गनाइजर्स या व्यक्तिगत रूप से पार्टियां कराने वाले लोगों को भी सूचना दी जा रही है कि पहले पुलिस की अनुमति ले लें।
विज्ञापन
पुलिस भी अनुमति देने के समय ही निगरानी के लिए अपनी टीमों को लगा रही है। इन पुलिस टीम का काम अनुमति दिए जाने वाले स्थल की निगरानी कर वहां किसी भी बवाल की आशंका को खत्म कराना होगा।