फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Loan fair will be organized in Indira Gandhi Pratishthan on 30th, loan certificate will be given by the Chief Minister to the beneficiaries.

लखनऊ : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 30 को आयोजित होगा लोन मेला, मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों को दिया जायेगा ऋण प्रमाण-पत्र

Thu, 23 Jun 2022 01:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Jun 2022 01:04 AM IST
सार

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सीतापुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर और आगरा में सीएफसी बन कर तैयार है। इनका लोकापर्ण किया जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश के दो जिलों आगरा एवं कानपुर नगर में फ्लैटेड फैक्ट्री काम्पलेक्स का शिलान्यास होगा।

विज्ञापन
Lucknow: Loan fair will be organized in Indira Gandhi Pratishthan on 30th, loan certificate will be given by the Chief Minister to the beneficiaries.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सुगमता से ऋण दिलाने के लिए 30 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वृहद लोन मेले का आयोजन होगा। इस मौके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाभार्थियों को ऋण प्रमाण-पत्र वितरित किया जाएगा और सामान्य सुविधा केन्द्र (सीएफसी) का लोकापर्ण एवं फ्लैटेड फैक्ट्री काम्पलेक्स का शिलान्यास भी किया जायेगा। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. नवनीत सहगल ने दी है।

विज्ञापन


अपर प्रमुख सचिव बुधवार को निर्यात प्रोत्साहन भवन में लोन मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आयोजन की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों की सुविधा के लिए प्रदेश के हर जिले में सीएफसी की स्थापना कराने की योजना है। उन्होंने बताया कि सीतापुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर और आगरा में सीएफसी बन कर तैयार है। इनका लोकापर्ण किया जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश के दो जिलों आगरा एवं कानपुर नगर में फ्लैटेड फैक्ट्री काम्पलेक्स का शिलान्यास होगा। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर 03 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक क्रेडिट प्लान भी लांच किया जायेगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम में उद्यमी, कारीगर सहित लगभग 1500 व्यक्ति शामिल होंगे। इनकी सुविधा का पूरा प्रबंध किया जाये। कार्यक्त्रस्म का पूरे प्रदेश में एलईडी के माध्यम से प्रसारण कराया जाय। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर भी लोन मेला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव ने बैंकों से समन्वय बनाकर ऋण स्वीकृत कराने की कार्यवाही तेजी से पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में बैंकों के प्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed