{"_id":"954677de676cb770b32d488a71b7f1d0","slug":"lucknow-litrature-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बच्चों और युवाओं को मिलेगी तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बच्चों और युवाओं को मिलेगी तरजीह
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Jan 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के कन्वेशन सेंटर में पहली फरवरी से शुरू होने वाले लिटरेरी फेस्टिवल में इस बार युवाओं और बच्चों को खास तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन
यहां उनकी पसंद के मद्देनजर खास कार्यक्रम होंगे, जिसमें कई तरह की कार्यशालाएं, चित्र और कार्टून प्रदर्शनी भी शामिल हैं।
लखनऊ सोसाइटी के संस्थापक आरजू के मुताबिक शनिवार को बच्चों के लिए प्रथम बुक्स के सहयोग से संजीव जयसवाल बच्चों के लिए खास स्टोरी सेशन करेंगे।
इसी दिन ‘राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका’ पर सेमिनार भी होगी। कार्यक्रम बीम फाउंडेशन के योगदान से होगा, जिसकी सदारत अशोक अरोड़ा करेंगे।
फेस्टिवल के दोनों ही दिन ‘यूथ एंड सोशल चेंज’ विषय पर भी सेमिनार होंगे। वहीं, दो फरवरी को बच्चों को कार्टून बनाना सिखाने के लिए कार्यशाला होगी, जिसमें बच्चों को अजीत नारायण कार्टून बनाने की बुनियादी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
सोसाइटी के अतीफ हनीफ के मुताबिक लिटरेरी फेस्टिवल का एक खास आकर्षण चित्र प्रदर्शनी होगी, जिसमें शहर के सुनहरे अतीत के साथ ही जमाने की रफ्तार से कदमताल करते लखनऊ की भी झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट श्रेयस नवारे की कार्टून प्रदर्शनी भी यहां की खासियत होगी। इसमें प्रदेश के माहौल पर कार्टून प्रदर्शित होंगे। बताया कि फेस्टिवल में प्रवेश निशुल्क है।
सुबह साढ़े दस बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे जो रात दस बजे तक चलेंगे, जिसमें अलग-अलग सत्रों में संगोष्ठी, सेमिनार, पुस्तक विमोचन और परिचर्चाएं होंगी।