{"_id":"68fcd3ac34f0d2bc350a9934","slug":"lucknow-lakhs-worth-of-theft-at-sdm-s-house-thieves-took-away-jewellery-cash-cctv-and-dvr-along-with-it-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एसडीएम के घर हुई लाखों की चोरी, जेवर-नकदी के साथ सीसीटीवी और डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एसडीएम के घर हुई लाखों की चोरी, जेवर-नकदी के साथ सीसीटीवी और डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर
Sat, 25 Oct 2025 07:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:12 PM IST
सार
Theft in Lucknow: फतेहपुर की एसडीएम सदर अनामिका मिश्रा के लखनऊ स्थित मकान में चोरी हो गई। साक्ष्य न मिले इसके लिए चोर सीसीटीवी कैमरा भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
सुबूत न मिले इसलिए कैमरा भी चुरा ले गए।
- फोटो : डेमो पिक।
विस्तार
मड़ियांव के साईं सिटी कॉलोनी स्थित फतेहपुर की एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पार कर दिया। बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात में वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ ले गए।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि साईं सिटी कॉलोनी में एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव व उनके पति पवन श्रीवास्तव का मकान है। घर के प्रथम तल पर पवन श्रीवास्तव का आईएएस एकेडमी नाम से कोचिंग सेंटर है, जिसका वह संचालन ऑनलाइन करते हैं। अनामिका के भाई गोमती नगर निवासी सुबीर श्रीवास्तव के मुताबिक 24 अक्तूबर की सुबह माली पौधों में पानी डालने गया था।
घर के अंदर का दरवाजा खुला देखकर उसे लगा कि नौकरानी दरवाजा बंद करना भूल गई है। जानकारी करने पर पता चला कि नौकरानी अभी नहीं आई है। इसके बाद घटना की जानकारी अनामिका को दी गई। अनामिका ने मकान की देखभाल करने वाले पड़ोसी को घर पर भेजा। इसके बाद चोरी की पुष्टि हुई। चोरी की जानकारी होने के बाद अनामिका ने सुबीर को घर जाकर देखने के लिए कहा। सुबीर ने बताया कि घटना के समय पवन श्रीवास्तव भी फतेहपुर गये हुए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
23 अक्तूबर की देर रात में की वारदात
छानबीन में पता चला कि चोरों ने 23 अक्तूबर की देर रात 2:40 बजे से पांच बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मड़ियांव पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि अनामिका के परिचित मलिहाबाद के वाजिद नगर निवासी राजकुमार यादव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। चोर घर से क्या-क्या लेकर गए हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।