फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow-Kanpur Expressway: Officials face embarrassment over expressway cave-in

Lucknow Kanpur Expressway: एक्सप्रेसवे धंसने से अफसरों की किरकिरी, स्पीड लिमिट कम करने पर विचार

Mon, 03 Aug 2026 11:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 03 Aug 2026 11:39 PM IST
सार

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क 20 दिन में पांच बार धंस चुकी है। ये देश का सर्वाधिक टोल वाला एक्सप्रेस वे है। अब स्पीड लिमिट कम करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Lucknow-Kanpur Expressway: Officials face embarrassment over expressway cave-in
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का टोल देश में सबसे महंगा है। एनएचएआई का पूरा फोकस टोल वसूली पर है। न कि यात्रियों के सफर को सुहाना बनाने पर। यही वजह है कि बीस दिन में पांच बार सड़क धंस चुकी है, जिससे अफसरों की किरकिरी हो रही है। सूत्र बताते हैं कि सड़क की गुणवत्ता सुधारने की जगह स्पीड लिमिट कम करने पर विचार किया जा रहा है। अभी स्पीड लिमिट 120 किमी प्रतिघंटे की है। जिसे कम कर 100 किमी तक किया जा सकता है।

विज्ञापन




दरअसल, बीती 13 जुलाई को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस का उद्घाटन हुआ था। 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को बनाने पर नेशनल हाइवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई ने 42 साै करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया है। खास बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का टोल 275 रुपये प्रति चार पहिया वाहन है। जोकि देश में सबसे महंगा है। महंगे टोल को लेकर सोशल मीडिया पर एनएचएआई अफसरों की खिंचाई पहले ही हो चुकी है। खास बात यह है कि पिछले बीस दिनों में एक्सप्रेसवे पर पांच जगहों पर सड़क धंस चुकी है। सड़क धंसने पर एनएचएआई अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। गुणवत्ता से समझाैता करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती के फैसले से युवाओं को जोड़ने की मुहिम को झटका, आकाश के समर्थक निराश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्य कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, एलटीसी में 15 दिन की छुट्टी की बाध्यता खत्म


महंगा टोल, सुविधाएं नदारद
सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में भी काम करने वाले एसएस उप्पल बताते हैं कि सड़क धंसने से वाहन दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इससे सड़क हादसों की संख्या में वृद्धि होगी। उप्पल सवाल उठाते हैं कि इतना महंगा टोल वसूलने के बावजूद यात्रियों को बेहतर व सुरक्षित सफर देने में एनएचएआई विफल साबित हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

घटा सकते हैं स्पीड लिमिट
सूत्र बताते हैं कि लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने से एनएचएआई अफसरों की किरकिरी हो रही है। अफसरों को ऐसा लग रहा है कि स्पीड लिमिट कम होने से हादसे नहीं होंगे तथा लोग सुरक्षित रहेंगे। कार व हलके वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 120 किमी प्रतिघंटे है, जबकि बस व ट्रकों के लिए यह 80 से 100 किमी प्रतिघंटा है। लिहाजा इनकी लिमिट कम करने पर विचार किया जा रहा है। इन्हें क्रमश: 100 व 60 से 80 किमी प्रतिघंटा किया जा सकता है। हालांकि स्पीड लिमिट को लेकर अफसर आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

मिट्टी की पटाई में बरती लापरवाही

रोड इंजीनियरिंग विशेषज्ञ इंजी. सुनील गुप्ता बताते हैं कि बारिश के सीजन में सड़कों का धंसना आम बात है लेकिन बात एक्सप्रेसवे की हो तो ऐसा नहीं होना चाहिए। सड़क निर्माण के दैारान मिट्टी की पटाई और फिर उसे धंसने से बचाने के लिए रोड रोलर ढंग से चलाने की जरूरत होती है। ऐसा नहीं होने पर मिट्टी धसक जाती है और सड़क हादसे की वजह बन जाती है। हालांकि एक्सप्रेसवे की सड़कें इतनी जल्दी धंस रही हैं, इसे एनएचएआई के विशेषज्ञों को करीब से समझना चाहिए।

दो किमी तक वनवे बना एक्सप्रेसवे
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक्सप्रेसवे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्सप्रेसवे का दो किलोमीटर तक वनवे बनाया गया है। एक ओर ट्रकों, जेसीबी से मरम्मत हो रही है, दूसरी ओर एक ही रास्ते से वाहनों की आवाजाही चल रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर एनएचएआई अफसरों की कार्यशैली को भी कठघरे में खड़ा किया जा रहा है।

नए सिरे से बना रहे पुल की सड़क

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर खराब हुई सड़क की मरम्मत हो रही है। इसी क्रम में किमी संख्या 64 पर बने दो साै मीटर लंबे पुल की सड़क को पूरा उखाड़कर नए सिरे से बनाया जा रहा है। इसके लिए डायवर्जन भी किया गया है। सड़क सुधारी गई थी, लेकिन एनएचएआई मुख्यालय कार्य से संतुष्ट नहीं था, जिसकी वजह से कार्यदायी संस्था पर नाराजगी जताते हुए पूरे पुल की सड़क को नए सिरे से बनाने का निर्देश दिए गए। माैके पर तैनात एनएचआई के गार्ड वाहनों को कॉशन के साथ निकाल रहे हैं। बुधवार तक काम पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed