{"_id":"6193d283bb040c355b1fec3d","slug":"lucknow-kalbe-jawad-gave-tahrir-against-wasim-rizvi-demanding-immediate-arrest-and-stopping-the-sale-of-the-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : कल्बे जवाद ने वसीम रिजवी के खिलाफ दी तहरीर, तत्काल गिरफ्तारी व किताब की बिक्री रोकने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : कल्बे जवाद ने वसीम रिजवी के खिलाफ दी तहरीर, तत्काल गिरफ्तारी व किताब की बिक्री रोकने की मांग
Wed, 17 Nov 2021 02:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Nov 2021 02:54 PM IST
सार
मौलाना कल्बे जवाद ने मंगलवार को दी गई तहरीर में केस दर्ज कर रिजवी को तत्काल गिरफ्तार कर उनकी किताब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
कल्बे जवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौलाना कल्बे जवाद ने वसीम रिजवी पर पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का अपमान का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ चौक कोतवाली में तहरीर दी है। मंगलवार को दी गई तहरीर में उन्होंने केस दर्ज कर रिजवी को तत्काल गिरफ्तार कर उनकी किताब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
मौलाना जवाद ने कहा कि रिजवी ने मुहम्मद साहब पर पुस्तक लिखकर उनका अपमान करने की कोशिश की है। रिजवी ने किताब में ऐसी बातें लिखी हैं जो अभद्र और ऐतिहासिक तथ्यों के खिलाफ है। वसीम ने मुसलमानों की भावना भड़काकर देश में अशांति फैलाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
जवाद ने कहा कि आज तक मुहम्मद साहब की तस्वीर नहीं बनी है, लेकिन किताब में पैगंबर की तस्वीर के साथ एक भड़काऊ तस्वीर पेश की गई है। इससे मुस्लिम समुदाय आहत हुआ है। तहरीर देते समय जवाद के साथ मौलाना सैय्यद रजा हुसैन रिजवी, मौलाना सैय्यद रजा हैदर, मौलाना निसार अहमद जौनपुरी, मौलाना हैदर अब्बास रिजवी, मौलाना नकी अस्करी व मौलाना काजिम अब्बास सहित कई उलमा मौजूद थे।
विज्ञापन