{"_id":"5abbe8294f1c1be5298b4722","slug":"lucknow-jeweller-killed-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में घुसकर बदमाशों ने लखनऊ के ज्वेलर को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में घुसकर बदमाशों ने लखनऊ के ज्वेलर को मारी गोली, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदरगढ़ (बाराबंकी)
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमित रस्तोगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ के निकट रोडवेज बस से मुनीम के साथ घर लखनऊ जा रहे सर्राफ को बदमाशों ने बस रोककर गोली मार दी। लूट की नीयत से बस में घुसे बदमाश दूसरे यात्री का बैग लेकर भाग गए। घटना के बाद चालक ने खून से लथपथ सराफा व्यापारी को इलाज के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जेवरात से भरा बैग मुनीम के पास होने के कारण लुटेरे उसे नहीं ले जा सके। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना के बाद एसपी व एएसपी मौके पर पहुंचे। घटना से जिले भर के सराफा व्यवसाइयों में आक्रोश है।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब 7.30 बजे हैदरगढ़ कस्बे में सराफा की दुकान चलाने वाले लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र के मकबूलगंज मोहल्ला स्थित कटरा मस्जिद वाली गली निवासी अमित रस्तोगी (45) पुत्र ज्ञान प्रकाश रस्तोगी अपनी दुकान आकाश ज्वैलर्स बंदकर मुनीम सुरेश निषाद निवासी मॉडल हाउस के साथ वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
वे सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस पर पुलिस पिकेट के पास सवार हुए ही थे कि गोतौना गांव के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बस को रुकवाया। देखते ही देखते दो बदमाशों ने सीधे बस के अंदर पहुंचकर सराफा व्यापारी को गोली मार दी। इस दौरान बदमाश व्यापारी के पास रखा एक बैग उठाकर भाग निकले। यात्रियों से भरी रोडवेज की बस में हुई इस वारदात के बाद हड़ंकप मच गया।
आनन फानन में बस चालक ने किसी तरह बस त्रिवेदीगंज सीएचसी पहुंचाई व मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीएचसी में चिकित्सकों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया है।