फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: JEE Advanced results declared, Shreyansh of Lucknow got 68th rank in country

Lucknow: जेईई एडवांस के नतीजे जारी, लखनऊ के श्रेयांश की देश में 68वीं रैंक, देखें पूरे नतीजे

Mon, 02 Jun 2025 08:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Jun 2025 08:56 PM IST
सार

आईआईटी) सहित अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जारी हुए नतीजों में लखनऊ के श्रेयस ने ऑल इंडिया 68वीं रैंक हासिल की। वहीं, बेटियों में गुंजन गुप्ता राजधानी में पहले स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
Lucknow: JEE Advanced results declared, Shreyansh of Lucknow got 68th rank in country
श्रेयस लोहिया व गुंजन गुप्ता अपने परिवार के साथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईआईटी) सहित अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयेजित जेईई एडवांस के नतीजे सोमवार को जारी हुए। जिसमें लखनऊ के श्रेयस लोहिया ने ऑल इंडिया 68वीं रैंक के साथ लखनऊ में पहली रैंक हासिल की है। इससे पहले जेईई मेंस में श्रेयस ने पहले टर्म में 100 परसेंटाइल और दूसरे टर्म में 99.99 परसेंटाइल हासिल किया था। तत्सत मिश्रा को 775 वी रैंक हासिल की है। बता दें कि जेईई एडवांस का आयोजन बीते 18 मई को दो पालियों में हुआ था। परीक्षा का संचालन आईआईटी कानपुर ने किया। इस वर्ष जेईई परीक्षा के लिए 1.90 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा दो पेपरों में आयोजित हुई थी। दोनों पेपर 180-180 अंकों के थे, यानी कुल 360 अंकों की परीक्षा थी।

विज्ञापन


आईआईटी मुंबई से बीटेक करने की तैयारी में श्रेयस
श्रेयस लोहिया की देश में 68वीं रैंक है। अमर उजाला से बताचीत के दौरान श्रेयस ने कहा उसने कड़ी मेहनत की तब ये परिणाम आया। उसने कहा मुझे बहुत खुशी है कि आईआईटी जैसे बड़े इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ने के लिए उसका सपना पूरा होने जा रहा है। श्रेयस ने बताया कि आईआईटी मुंबई या आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करेंगे। मेरी पहली प्राथमिकता में आईआईटी मुंबई है। इसके बाद में आईआईटी दिल्ली के लिए सोचूंगा। उन्होंने बताया कि जेईई मेंस एग्जाम में दोनों ही चरणों में मैंने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। हालांकि दूसरे में मेरे 99.99 परसेंटाइल थे।
विज्ञापन


श्रेयस ने सफलता का दिया ये मंत्र
श्रेयस ने बताया कि जेईई मेंस और जेईई एडवांस जैसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए एक नियम बनाकर पढ़ाई करना होगा। आपको पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहते हुए आगे बढ़ना होगा। श्रेयस ने कहा सबसे पहले अपना टाइम टेबल बनाना होता है कि किस विषय को कितना समय रोज पढ़ाई में देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भौतिक और गणित को लेना होगा गंभीरता से
श्रेयस ने बताया कि ''मैंने भौतिक विज्ञान और गणित विषय की पढ़ाई के लिए बराबर समय तय किया। जबकि रसायन विज्ञान के लिए मैंने कम समय रखा था। श्रेयस का माना है कि रसायन विज्ञान आप आसानी से तैयार कर लेते हैं। लेकिन भौतिक और गणित कठिन है, इसीलिए मैने इसे गंभीरता से लिया। इसके अलावा श्रेयस ने बताया कि कोचिंग और स्कूल में जो भी पढ़ाया जाता था, उसे घर पर काम से कम दो बार आकर पढ़ता था। उन्होंने सभी को एनसीईआरटी की किताबे पढ़ने की सलाह दी।

बेटियों में गुंजन गुप्ता राजधानी में पहले स्थान पर

जेईई एडवांस के परिणाम में गुंजन गुप्ता पहले स्थान पर हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 3749वीं है। गुंजन आईआईटी इंदौर या कानपुर में अपना प्रवेश चाहती हैं। सुशांत गोल्फ सिटी की रहने वाली गुंजन ने बताया कि उन्होंने बिना किसी के तनाव की पढ़ाई की। दसवीं में 95 और इंटरमीडिएट में 94 प्रतिशत अंक हासिल की है। डीपीएस गोमती नगर से पढ़ाई की है। पिता दिलीप कुमार पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर हैं हीं मां शीतल गुप्ता गृहणी हैं।

एक हजार से ऊपर आई इनकी रैंक
अथर्व गुप्ता 1152वीं रैंक
निशीथ दोहरे को 1283वीं रैंक
प्रहर्ष चतुर्वेदी को 1589 रैंक

इन बच्चों की 10 हजार के भीतर रही रैंक
शौर्य गुप्ता को 2348वीं रैंक, आराध्या पुरवार को 2822वीं रैंक, आदित्य कुमार शर्मा को 3169वीं रैंक हासिल हुई। इसके अलावा मोहम्मद फैजान खान को 3364 रैंक, तरुण तिवारी को 3928 रैंक, अनंत अग्रवाल को 4216 वी रैंक, श्रेष्ठ पोरवाल 4992वीं रैंक, अजितेश श्रीवास्तव 4735वीं रैंक, प्रवीर सिंह 5135वीं रैंक, सोहम त्रिपाठी 5449वीं रैंक, यश पुरवार 5884वीं रैंक, पार्थ गुप्ता 6054वीं रैंक, शिवांग कुमार शुक्ला 6649वीं रैंक, ओज गुप्ता 7657वीं रैंक हसलि की।

10 हजार के ऊपर रहे ये बच्चे
- देवांश वर्मा 10080वीं रैंक
- वाशीत्व श्रीवास्तव 11612वीं रैंक
- मानस श्रीवास्तव 12493वीं रैंक
- प्रांजल सिंह 18251वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed