फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: JE suspended for demanding bribe of Rs 1.5 lakh from woman

Lucknow: बिजली कनेक्शन के लिए डेढ़ लाख नहीं दिए तो जेई ने थमा दिया 6.69 लाख का एस्टीमेट, निलंबित

Fri, 11 Apr 2025 02:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Apr 2025 02:27 PM IST
सार

महिला ने स्वरोजगार के लिए बिजली कनेक्शन देने की मांग की थी। अवर अभियंता ने डेढ़ लाख की रिश्वत मांगी और न देने पर 6.69 लाख रुपये का फर्जी एस्टीमेट थमा दिया।

विज्ञापन
Lucknow: JE suspended for demanding bribe of Rs 1.5 lakh from woman
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए बिजली कनेक्शन मांगने पर एक महिला से घूस मांगने के मामले में बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित कमरुन निशा ने 15 किलोवाट के व्यावसायिक कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया था।

विज्ञापन


आरोप है कि दुबग्गा उपकेंद्र के जेई ने कमरुन निशा के पति मोहम्मद इरफान को बुलाकर डेढ़ लाख रुपये की घूस मांगी। कहा कि यह राशि पास के ट्रांसफार्मर से सीधे कनेक्शन देने के लिए ली जा रही है। जब कमरुन निशा ने घूस देने से इन्कार किया तो जेई ने मनमर्जी से करीब 6.69 लाख रुपये का फर्जी एस्टीमेट थमा दिया, जिसमें ट्रांसफार्मर और लाइन खुद लगाने की बात कही गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: नोएडा के बाद लखनऊ-कानपुर तकनीक के उभरते केंद्र, आईटी-आईटीईएस सेक्टर में यूपी ने की बड़ी तरक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: अंसल की संपत्तियों से अब वसूला जाएगा गृहकर, छह हजार संपत्तियों पर बन रहा भारी भरकम टैक्स

कमरुन निशा ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत पावर कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना से की। इस पर अधीक्षण अभियंता ने खुद ही जांच की। जांच में आरोप सही पाए गए और महिला को बिना अतिरिक्त राशि के कनेक्शन भी दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed