फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: IRS Amit's wife and mother also accused of fraud

Lucknow : आईआरएस अमित की पत्नी व मां पर भी धोखाधड़ी का आरोप, मंजरी डेवलपर्स के पार्टनर ने दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 06 Jun 2023 01:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Jun 2023 01:48 AM IST
सार

आईआरएस अमित निगम की तैनाती लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में रही। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने पिछले साल उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Lucknow: IRS Amit's wife and mother also accused of fraud
धोखाधड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआरएस अधिकारी अमित निगम की पत्नी और मां पर जालसाजी कर 44.05 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज हुआ है। पीड़ित मंजरी डेवलपर्स के पार्टनर राजीव सिंह की इस एफआर्ईआर पर गाजीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


महानगर के महालक्ष्मी अपार्टमेंट निवासी राजीव कुमार सिंह मंजरी डेवलपर्स के पार्टनर है। राजीव के मुताबिक, अमित निगम की पत्नी डाली निगम व उनकी मां उमा निगम ने वर्ष 2018 में उनसे संपर्क किया। दोनों ने शाहजहांपुर में स्कूल निर्माण कराने के लिए वर्कआर्डर दिया। स्कूल निर्माण पर 77.05 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन दोनों ने मिलकर महज 33 लाख ही दिए। शेष रकम 44.05 लाख रुपये देने के लिए टालमटोल करने लगे। वह चार साल तक इन रुपये के लिए तकादा करता रहा। इसके लिए 22 नवंबर 2022 को इंदिरानगर सी-ब्लॉक स्थित उनके कार्यालय गया तो उसे भगा दिया। साथ ही रुपये के लिए दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


राजीव के मुताबिक, डाली और उमा के दिए ढाई-ढाई लाख रुपये चेक बाउंस हो गया था। इसकी जानकारी देने पर दोनों का रवैया टालमटोल का था। परेशान होकर कोर्ट में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसकी सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित निगम पर दर्ज है आय से अधिक संपत्ति का केस
आईआरएस अमित निगम की तैनाती लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में रही। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने पिछले साल उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया था। इसमें कहा गया है कि जनवरी 2008 से 30 जून 2018 के बीच निगम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, लखनऊ समेत अन्य जिलों में बतौर एडिशनल कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर के पद तैनात रहे। उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए आठ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की। इस दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी में फ्लैट, लखनऊ के जानकीपुरम एक्सटेंशन व हरदोई रोड स्थित आम्रपाली योजना में संपत्ति, इंदिरानगर में पत्नी के नाम से 2.43 करोड़ की संपत्ति और तीन मंजिला मकान भी खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed