{"_id":"64c02ba8d5767133090cc374","slug":"lucknow-irctc-website-stalled-for-11-hours-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : 11 घंटे ठप रही IRCTC की वेबसाइट, नहीं हो सकी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : 11 घंटे ठप रही IRCTC की वेबसाइट, नहीं हो सकी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग
Wed, 26 Jul 2023 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:16 AM IST
सार
इसके चलते रेलवे की ऑनलाइन टिकट बनाने की सुविधा ठप रही। खराबी की जानकारी आईआरसीटीसी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म टि्विटर पर दी गई।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्वर में तकनीक गड़बड़ी के चलते आईआरसीटीसी की वेबसाइट मंगलवार को करीब 11 घंटे ठप रही। इसके चलते रेलवे की ऑनलाइन टिकट बनाने की सुविधा ठप रही। खराबी की जानकारी आईआरसीटीसी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म टि्विटर पर दी गई।
विज्ञापन
वेबसाइट सोमवार की रात 2 .54 बजे ठप हो गई और मंगलवार दोपहर 1.53 बजे तक ठप रही। इसके कारण वजह करीब आठ लाख यात्रियों को परेशानी हुई। लोग टिकट बुक नहीं करा पाए। मंडल में आईआरसीटीसी से रोज करीब 30 हजार टिकट बुक किए जाते हैं।
विज्ञापन
जानकारों ने बताया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट से हर दिन करीब 14 लाख टिकट बुक होते हैं। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में आई खराबी की जानकारी के बाद रेलवे के काउंटरों पर बढ़ी भीड़ को लेकर उत्तर रेलवे की वरिष्ठ डीसीएम रेखा शर्मा ने सभी काउंटर खुलवा दिए, जिससे यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन