फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow international cricket stadium work in progress

लखनऊ में इसी महीने तैयार हो जाएगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Tue, 04 Oct 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Oct 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
lucknow international cricket stadium work in progress
स्टेड‌ियम

आईपीएल और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों के लिए राजधानी में 20 अक्तूबर तक स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। मैदान के अलावा दर्शकों के बैठने, पवेलियन का सिविल वर्क पूरा कर चुकी निर्माता कंपनी को अब एलडीए की तरफ से यह डेडलाइन दी गई है। 

विज्ञापन


सोमवार को वीसी डॉ. अनूप यादव ने सीजी सिटी में चल रहे कामों की समीक्षा की। वीसी को बताया गया कि नवंबर केअंत तक स्टेडियम केवल एक हिस्से को छोड़कर पूरा कर लिया जाएगा। इस वीसी ने कहा, काम तेज करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


जल्द स्टेडियम को मैच खेलने के लिए तैयार किया जाए। ग्राउंड में घास लगाने के अलावा पिच भी बनाई जा चुकी हैं। ऐसे में अब निर्माता कंपनी इकाना स्पोर्ट्स सिटी प्राइवेट लिमिटेड अब दर्शकों के बैठने के लिए सीटें लगाने का काम पूरा करे। साथ ही खिलाड़ियों के लिए पवेलियन में सुविधाएं भी विकसित की जाएं। इसके बाद ए-ब्लॉक में स्पोर्ट्स अकादमी और दूसरे अधूरे कामों को तैयार करा लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

50,000 दर्शकों की होगी क्षमता

lucknow international cricket stadium work in progress
स्टेड‌ियम डेमो प‌िक

स्टेडियम में 50,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इनके लिए आयातित विदेशी सीटें दर्शक दीर्घा में लगाई जाएंगी। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि सीटें दूसरे सप्ताह में लखनऊ आ जाएंगी। इसके बाद लगवाने का काम शुरू होगा। 

हो सकेंगे डे-नाइट मैच
लखनऊ में दिन-रात के क्रिकेट मैच हो सकें, इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों वाली फ्लट लाइटें लगवाई जाएंगी। यह लाइट्स भी आ चुकी हैं। स्टेडियम तक पहुंचने के लिए सुल्तानपुर रोड और शहीद पथ दोनों तरफ से एप्रोच रोड का निर्माण भी एलडीए पूरा कराएगा।

फैक्ट फाइल
- 137 एकड़ में निर्माण
- 71 एकड़ में स्पोर्ट्स एक्टिविटी
- 66 एकड़ में रीयल एस्टेट प्रोजेक्ट
- 3 तरफ से 45 मीटर चौड़ी सड़क कनेक्टिविटी
- 9 क्रिकेट की पिच बनेगी
- 40 कॉरपोरेट बॉक्स
- 12 प्लेटीनम बॉक्स
- 35 साल के लिए कंपनी का अनुबंध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed