{"_id":"613f6dbc8ebc3eb750293c29","slug":"lucknow-infection-in-young-man-returned-from-dubai-wife-also-positive-health-department-sent-sample-for-genome-sequencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : दुबई से लौटे युवक में संक्रमण, पत्नी भी पॉजीटिव, स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : दुबई से लौटे युवक में संक्रमण, पत्नी भी पॉजीटिव, स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा नमूना
Mon, 13 Sep 2021 10:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:40 PM IST
सार
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि इसके बाद व्यक्ति के संपर्क में आए 38 लोगों की एंटीजन जांच की गई थी। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद विभाग ने सभी की आरटीपीसीआर जांच भी कराई। बाकी की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहर से आने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। लखनऊ में दुबई से लौटे व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अभी तक बाहर से आने वाले संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले संक्रमित नहीं हो रहे थे, लेकिन इस व्यक्ति की पत्नी भी संक्रमित मिली हैं। स्वाथ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नमूना केजीएमयू के पास जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि दुबई से लौटे राजाजीपुरम निवासी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद व्यक्ति के संपर्क में आए 38 लोगों की एंटीजन जांच की गई थी। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद विभाग ने सभी की आरटीपीसीआर जांच भी कराई। व्यक्ति की पत्नी की आरटीपीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बाकी की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर व्यक्ति का नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
तीन नए मामले
लखनऊ में सोमवार को कोरोना संक्रमण के तीन नये मामले मिले। वहीं एक भी व्यक्ति ने संक्रमण को मात देने में सफलता हासिल नहीं की। इसकी वजह से अब राजधानी में सक्रिय केस की संख्या 18 हो गई है। सक्रिय केस के मामले में लखनऊ एक बार फिर से प्रदेश में शीर्ष पर पहुंच गया है।
विज्ञापन