फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: If work was snatched, JE returned after postponing the fast, the matter of dharna at Shakti Bhawan

लखनऊ : काम छिना तो अनशन स्थगित कर लौट आए जेई, शक्ति भवन पर धरने का मामला

Sat, 16 Oct 2021 08:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 16 Oct 2021 08:15 PM IST
सार

संगठन के 21 व 22 सितंबर के मध्यांचल मुख्यालय पर क्रमिक अनशन के दौरान दोनों लेसा जोन के 122 जेई अनुपस्थित रहे। कुल जेई की तैनाती 226 की है।

विज्ञापन
Lucknow: If work was snatched, JE returned after postponing the fast, the matter of dharna at Shakti Bhawan
हड़ताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) का काम छीन करके तकनीकी कर्मियों को देने का सिलसिला शुरू किया कि जेई क्रमिक अनशन स्थगित करके काम पर वापस लौट आए हैं। दरअसल, ऐसे जेई को वेतन विसंगति से कम काम छिनने से अधिक नुकसान होने का अंदाजा था। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर्स संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीवी पटेल व केंद्रीय महासचिव जय प्रकाश ने संयुक्त रूप से शनिवार को बयान जारी करके बताया कि संगठन ने शक्ति भवन पर चल रहे क्रमिक अनशन को 24 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आंदोलन को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के अनुरोध पर स्थगित किया। बयान में कहा गया कि 24 अक्टूबर तक वेतन विसंगति सहित अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो फिर से अनशन शुरू कर देंगे। जबकि हकीकत में 14 अक्टूबर से काम का बहिष्कार करने वाले जेई की जगह पर तकनीकी कर्मियों को काम करने के आदेश जारी किये गये तो उनमें भगदड़ मच गई। इससे जेई का मनोबल कमजोर हुआ। साथ, ही 21 व 22 सितंबर को क्रमिक अनशन करने के दौरान जिन जेई ने काम भी नहीं किया और वेतन ले लिया उन पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।  
विज्ञापन


226 में 122 अनुपस्थित
संगठन के 21 व 22 सितंबर के मध्यांचल मुख्यालय पर क्रमिक अनशन के दौरान दोनों लेसा जोन के 122 जेई अनुपस्थित रहे। कुल जेई की तैनाती 226 की है। इसमें ट्रांस गोमती जोन के कुल जेई 125 व सिस गोमती जोन के कुल जेई 101 शामिल हैं। ट्रांस गोमती के 38 व सिस गोमती के 84 जेई आंदोलन में शामिल हुए थे। यह रिपोर्ट चेयरमैन एम देवराज को भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed