{"_id":"627a28c486eba425355d1e4e","slug":"lucknow-if-the-favorite-food-is-not-prepared-the-husband-attacked-the-wife-with-an-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : मनपसंद खाना नहीं बनाया तो नाराज पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : मनपसंद खाना नहीं बनाया तो नाराज पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से वार, हालत गंभीर
Tue, 10 May 2022 02:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 10 May 2022 02:26 PM IST
सार
खून से लथपथ होकर पत्नी मदद के लिए चिल्ला रही थी। जिस पर पड़ोसी आ गए थे। जिनके डर से सुभाष घर छोड़ कर भाग गया था।
विज्ञापन
घायल महिला से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में मोहनलालगंज के गणेश खेड़ा में पति इस बात से नाराज था कि उसके मन पसंद का खाना नहीं बन रहा था। पत्नी से कई बार कहा लेकिन उसके पसंद का खाना नहीं बनाई। इसी बात पर नाराज होकर सोमवार देर रात को घर पहुंचा और पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। हमला करने के बाद पति वहां से फरार हो गया। खून से लथपथ पत्नी को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं फरार पति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के मुताबिक गणेशखेड़ा निवासी सुभाष चंद्र गौतम को बस स्टेशन के पास से पकड़ा गया है। आरोपी सुभाष सोमवार रात घर में था। पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी के जवाब देने पर नाराज सुभाष ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया था। पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोट लगी थी। खून से लथपथ होकर मदद के लिए चिल्ला रही थी। जिस पर पड़ोसी आ गए थे। जिनके डर से सुभाष घर छोड़ कर भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के मुताबिक वारदात के बाद लक्ष्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, जानलेवा हमला करने की धारा में सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन