फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Husband heated scissors and burnt wife for not getting iPhone in dowry, case filed against five

Lucknow: दहेज में आईफोन न मिलने पर पति ने कैंची गर्म कर पत्नी को जलाया, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Aug 2025 08:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Aug 2025 08:06 PM IST
सार

बाराबंकी में एक महिला ने दहेज न देने पर ससुरालीजनों पर कैंची गर्म कर जलाने का आरोप लगाया है। मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Husband heated scissors and burnt wife for not getting iPhone in dowry, case filed against five
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी की देवाशरीफ निवासी परवीन ने पति अरमान समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज में आईफोन न देने पर कैंची से जलाने का आरोप लगाया है। परवीन ने बीबीडी थाने में पांचों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। परवीन ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसका निकाह बीबीडी के चंदियामऊ निवासी अरमान से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज में आईफोन और जेवर की मांग करने लगे।
विज्ञापन


इस पर असमर्थता जताने पर उन लोगों ने कैंची से कई जगह जलाया। एक माह पहले उन्हें घर से भगा दिया गया। 

बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर के मुताबिक पति अरमान, सास सब्बो बानो, ससुर सिद्दीक, ननद दरकशा व देवर सलमान पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed