{"_id":"68ed3d4a68a24bf35b0f24a7","slug":"lucknow-hurt-by-the-inability-to-marry-a-couple-committed-suicide-by-consuming-poison-the-tenth-grade-stude-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शादी न होने से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, दसवीं की छात्रा का कैब चालक से चल रहा था अफेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शादी न होने से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, दसवीं की छात्रा का कैब चालक से चल रहा था अफेयर
Mon, 13 Oct 2025 11:26 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:26 PM IST
सार
A loving couple committed suicide: लखनऊ में एक प्रेमी जोड़े ने शादी न हो पाने की वजह से जहर खाकर जान दे दी। दोनों की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोसाईगंज के आउटर रिंग रोड के पास प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों कार के भीतर बेसुध मिले। उन्हें ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया जहां दोनों की माैत हो गई। पुलिस के मुताबिक आलमबाग की रहने वाली 10वीं की छात्रा (15) का जानकीपुरम निवासी कैब चालक सुभाष रावत (21) से प्रेम प्रसंग था। सुभाष ने छात्रा के परिजनों से मिलकर शादी का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन घरवालों ने साफ इन्कार कर दिया। इससे दोनों आहत थे और घात्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा की मां के मुताबिक उनकी बेटी रविवार की सुबह सहेली के बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थी।
विज्ञापन
शाम छह बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसे फोन किया। छात्रा ने थोड़ी देर में लौटने की बात कही थी। उधर, कैब चालक के भाई पंकज ने बताया कि सुभाष रोज की तरह काम पर जाने की बात कहकर घर से गाड़ी लेकर निकले थे। रविवार रात में करीब आठ बजे सुभाष ने पंकज को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। हालत बिगड़ने पर सुभाष ने व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भेजी। पंकज परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो कार के भीतर छात्रा भी मौजूद थी। दोनों मरणासन्न हालत में थे। पंकज ने छात्रा के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शादी से कर दिया था इन्कार
पंकज के अनुसार, छात्रा और सुभाष के प्रेम प्रसंग के बारे में दोनों परिवारों को जानकारी थी। छात्रा के घरवाले अपनी बेटी की शादी सुभाष से नहीं करना चाहते थे। सुभाष शादी की बात करने लिए छात्रा के घर भी गया था। पंकज का आरोप है कि छात्रा के माता-पिता ने सुभाष के रंग-रूप को लेकर टिप्पणी की और शादी से मना कर दिया था। इसके बाद से सुभाष काफी परेशान था।
विज्ञापन
नहीं मिला सुसाइड नोट
छानबीन में पुलिस को कार के भीतर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि सुभाष के शादी के प्रस्ताव रखने के बाद छात्रा पर उसके परिजन कड़ी नजर रख रहे थे। रविवार को सहेली के बर्थडे के बहाने वह घर निकली थी। इसी दौरान दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। छात्रा तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। छात्रा के पिता सफाई कर्मी हैं। सुभाष के पिता फूलचंद राजगीर का काम करते हैं। वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था।