लखनऊ: महाकुंभ के लिए जा रही ट्रेनों में अपार भीड़, प्लेटफॉर्म पर मेला जैसा माहौल, गार्ड रूम में घुुसे यात्री
लखनऊ से प्रयागराज जा रही ट्रेनों में अपार भीड़ देखी जा रही है। शाम को निकलने वाली गंगा गोमती में प्लेटफॉर्म पर मेले जैसे हालात दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाम सवा पांच बजे तक चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म यात्रियों से खचाखच भर चुका था। यात्रियों की निगाहें ट्रैक पर थी। दूर से गंगा गोमती एक्सप्रेस के आते ही भीड़ में हलचल मच गई। ट्रेन के रुकते ही यात्री बोगियों पर टूट पड़े। खिड़कियों से लेकर दरवाजों तक से कोचों में घुसने की मारामारी दिखी। हालात यह रहे कि महिला, दिव्यांग बोगियों में ही नहीं, बल्कि गार्ड के कोच तक पर यात्रियों ने कब्जा कर लिया।
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्घालुओं का तांता बना हुआ है। हालांकि इस हफ्ते दो दिन ऐसे रहे, जब प्रयागराज से लखनऊ आने वाले यात्रियों की भीड़ रही, लेकिन लखनऊ से महाकुंभ जाने वालों की संख्या कम नजर आई। शनिवार को इसके ठीक उलट हुआ। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें फुल रहीं। एक-एक सीट के लिए यात्री मशक्कत करते नजर आए।
जीआरपी व आरपीएफ जवान प्लेटफॉर्मों पर दिखे। पर, भीड़ के आगे उनकी सांसें फूल गईं। भीड़ संभाने में फेल साबित हुए। चारबाग स्टेशन पर शाम को गंगा गोमती एक्सप्रेस जब प्रयागराज जाने के लिए पहुंची तो ट्रेन के रुकने से पहले ही यात्री बोगियों में घुसते दिखे। कमोबेश यही हाल रात में रवाना होने वाली बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस में भी देखने को मिले। जनरल बोगियों से लेकर एसी कोचों तक श्रद्घालुओं का रेला रहा।
गार्ड कोच में कर लिया कब्जा
गंगा गोमती एक्सप्रेस की बोगियों में जब यात्रियों को घुसने का अवसर नहीं मिला। तब कई यात्री गार्ड कोच में जाकर बैठ गए। ऐसे में गार्ड के आने पर यात्री बैठे दिखे। गार्ड ने मौके पर जीआरपी व आरपीएफ जवानों को बुलाकर कोच खाली करवाया गया, जिसके बाद गार्ड ने अपना कामकाज संभाला।
महिलाएं बाहर, पुरुषों ने कोच कब्जाया
अतिरिक्त बसों की लगाई ड्यूटी
लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से 185 अतिरिक्त बसों की ड्यूटी लगाई गई थी। ऐसे में जिन यात्रियों को ट्रेनों में जगह नहीं मिली। वे आलमबाग टर्मिनल से बसों के जरिए प्रयागराज गए। व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए अफसर व कर्मचारी मौके पर तैनात रहे, जिससे यात्रियों को कम असुविधाएं हुईं।