{"_id":"6a07735a47f7d5da8c04fbd6","slug":"lucknow-hostel-in-charge-beats-student-for-ordering-non-veg-from-outside-classmates-protest-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हॉस्टल में बाहर से नॉनवेज मंगाया तो इंचार्ज ने की छात्र की पिटाई, सहपाठियों ने किया हंगामा-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हॉस्टल में बाहर से नॉनवेज मंगाया तो इंचार्ज ने की छात्र की पिटाई, सहपाठियों ने किया हंगामा-प्रदर्शन
Sat, 16 May 2026 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 May 2026 12:56 AM IST
सार
आरोप है कि जानकारी होने पर हॉस्टल इंचार्ज शुभम प्रताप सिंह ने छात्र की पिटाई कर दी। घटना से नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हॉस्टल में हंगामा...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र द्वारा बाहर से नॉनवेज मंगाने और मेस से रोटियां पैक कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जानकारी होने पर हॉस्टल इंचार्ज शुभम प्रताप सिंह ने छात्र की पिटाई कर दी। घटना से नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि छात्र ने बाहर से नॉनवेज खाना मंगाया था और हॉस्टल मेस से रोटियां पैक कराई थीं। इसकी जानकारी हॉस्टल इंचार्ज को हुई तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान इंचार्ज ने छात्र के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।