{"_id":"6245b6908a811c1cf66ceda4","slug":"lucknow-head-constable-going-back-from-duty-dies-due-to-accident-and-scooty-riding-youth-falling-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : ड्यूटी से वापस जा रहे हेड कांस्टेबल की हादसे और स्कूटी सवार युवक के नाले में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : ड्यूटी से वापस जा रहे हेड कांस्टेबल की हादसे और स्कूटी सवार युवक के नाले में गिरने से मौत
Thu, 31 Mar 2022 07:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:41 PM IST
सार
आशियाना के रतनखंड पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात को स्कूटी सवार युवक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया था। नाले में शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में कृष्णानगर इलाके में बुधवार देर रात को ड्यूटी से वापस घर जाते समय हेड कांस्टेबल रामदरश यादव (57) की मौत हो गई। साइकिल से वापस जाते समय डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं क्लीनर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आशियाना इलाके में स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के मुताबिक मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले रामदरश यादव लखनऊ में हेड कांस्टेबल थे। उनकी तैनाती रिजर्व पुलिस लाइन में थी। बुधवार को वीआईपी कार्यक्रम की ड्यूटी खत्म कर साइकिल से कृष्णानगर के शिवमनगर स्थित आवास पर वापस जा रह थे। प्रभारी निरीक्षक आलोक राय के मुताबिक बल्दीखेड़ा मोड़ के पास पहुंचने पर वह साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान डंपर ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में रामदरश बुरी तरह से घायल हुए थे।
विज्ञापन
राहगीरों ने टक्कर मार कर भाग रहे डंपर चालक को घेर कर पकड़ लिया था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रामदरश को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, डंपर चालक कानपुर देहात भोगनीपुर निवासी राकेश तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रामदरश के परिवार में पत्नी कुसुम, दो बेटे और एक बेटी है। जिन्हें हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर नाले में गिरा युवक
वहीं, आशियाना के रतनखंड पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात को स्कूटी सवार युवक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया था। नाले में शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक रतनखंड पेट्रोल पम्प के पास बने नाले में युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान रुचिखंड निवासी एजाज (30) के तौर पर हुई है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार फर्नीचर कारीगर था। वह शराब पीने का आदी था। यह बात परिवार वालों ने पुलिस को बताई है। वहींए छानबीन करने पर जानकारी मिली की रात के समय स्कूटी असंतुलित होने से एजाज नाले में गिर गया। जिसके कारण उसके शरीर पर चोटें भी लगी थी।