{"_id":"688e5e29a981a2a842016824","slug":"lucknow-harshdeep-s-songs-made-the-evening-sufi-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हर्षदीप के गीतों से सूफियाना हुई शाम, लखनऊ में अपने पहले लाइव कॉन्सर्ट में जीता दर्शकों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हर्षदीप के गीतों से सूफियाना हुई शाम, लखनऊ में अपने पहले लाइव कॉन्सर्ट में जीता दर्शकों का दिल
Sun, 03 Aug 2025 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:21 AM IST
सार
अमर उजाला ने इस आयोजन में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। सूफी की सुल्ताना नाम से मशहूर हर्षदीप कौर का लखनऊ में यह पहला लाइव कॉन्सर्ट था।
विज्ञापन
लखनऊ में लाइव हर्षदीप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मशहूर बॉलीवुड गायिका हर्षदीप कौर की मखमली आवाज का जादू शनिवार शाम लखनवियों के सिर चढ़कर बोला। इस मखमली आवाज में कभी सूफियाना रंग चढ़ा तो कभी बॉलीवुड का तड़का लगा। कभी पंजाब की खुशबू बिखरी तो कभी मोहब्बत का सुरूर छाया। कव्वाली की गूंज भी सुनाई। दर्शक दिल थामकर सुनते रहे और हर्षदीप के साथ थिरकते रहे।
विज्ञापन
यह नजारा था 94.3 बिग एफएम की ओर से एलडीए कॉलोनी आशियाना स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में आयोजित हर्षदीप कौर के लाइव कॉन्सर्ट का। अमर उजाला ने इस आयोजन में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। सूफी की सुल्ताना नाम से मशहूर हर्षदीप कौर का लखनऊ में यह पहला लाइव कॉन्सर्ट था।
विज्ञापन
हर्षदीप ने मंच पर पहुंचते ही लखनऊ के दर्शकों का अभिवादन किया। उन्होंने सबसे पहले इक ओंकार सतनाम करता पुरख… गाकर आगाज किया। इसके बाद आज दिन चढ्या तेर अज्ज दिन चढ़ेया तेरे रंग वरगा... फूल सा है खिला आज दिन रब्बा मेरे दिन ये ना ढले... से सूफियाना रंग मंच पर बिखेरा।
विज्ञापन
फिर नुसरत फतेह अली का गीत सांसों की माला पे सिमरू मैं पी का नाम... गाकर पूरे प्रेक्षागृह को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद वे पीर वी तू प्यार वी तू दीन वी तू ईमान वी तू... सुनाया। ये जवानी है दीवानी फिल्म में गाया गीत कैसी तेरी खुदगर्जी... कबीरा मान जा... जब हर्षदीप ने गुनगुनाना शुरू किया तो उनके साथ सामने बैठे दर्शकों ने भी साथ में गुनगुनाना शुरू कर दिया।
गाना खत्म हुआ तो दर्शकों ने वंस मोर की फरमाइश की और हर्षदीप ने दोबारा गाया। इसके बाद चार दिनों का प्यार ओ रब्बा लंबी जुदाई..., आज जाने की ज़िद न करो... , सानु इक पल चैन न आवे सजना तेरे बिना..., पिया रे थारे बिना लागे नहीं मेरा जिया रे... से खूब धमाल मचाया। इसके बाद फिल्म राजी का गीत मुड़के न देखो दिलबरो... गाकर दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन