फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow got third place in country in Swachh Survekshan 2024

Swachh Survekshan 2024: स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ की लंबी छलांग, 44वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा

Thu, 17 Jul 2025 04:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 04:01 PM IST
सार

Swachh Survekshan 2024: स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ ने लंबी छलांग मारी है। 44वें पायदान से उठकर सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अपर नगर आयुक्त ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Lucknow got third place in country in Swachh Survekshan 2024
स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ को तीसरा स्थान मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कचरा प्रबंधन में बेहतर सुधार करके लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में देशभर में लखनऊ को तीसरा स्थान मिला है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में इसकी घोषणा हुई। राष्ट्रपति ने सफाई में बेहतर कार्य करने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल को प्रेसीडेंशियल अवार्ड भी प्रदान किया।

विज्ञापन


देश का कौन सा शहर सफाई में किस पायदान में है, इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 कराया जाता है। 2023 की लिस्ट में लखनऊ 17वें पायदान से फिसलकर 44वें पर पहुंच गया था। लेकिन, एक साल में ही काम तेजी से सुधार करके नगर निगम ने इसे ठीक किया। 
विज्ञापन


यही कारण रहा कि इस बार लखनऊ को देश में तीसरा स्थान मिला है। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव ने बताया कि पहले स्थान पर अहमदाबाद और दूसरे पर भोपाल है। लखनऊ को तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।    
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed