फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Girlfriend backed out of marriage, told him to kill himself... Boyfriend drank toilet cleaner; died a

Lucknow: प्रेमिका शादी से मुकरी, बोली- तुम जान दे दो...प्रेमी ने पी लिया टायलेट क्लीनर; तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Wed, 31 Dec 2025 06:51 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 31 Dec 2025 06:51 PM IST
सार

लखनऊ के हुसैनगंज में प्रेमिका के शादी से इनकार के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक लंबे समय से रिश्ते को लेकर परेशान था। हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां मौत हो गई। परिजनों ने युवती पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Girlfriend backed out of marriage, told him to kill himself... Boyfriend drank toilet cleaner; died a
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में हुसैनगंज के सुग्गा देवी मार्ग खटिकाना निवासी अशीकांश सोनकर (23) से प्रेमिका ने शादी करने से मना किया और फोन पर जान देने की बात कही। प्रेमिका की इस बात से आहत होकर अशीकांश ने टायलेट क्लीनर पी कर आत्महत्या कर ली। अशीकांश के चचेरे भाई निर्मल ने बताया कि अशीकांश एक दोस्त के साथ चाय की पत्ती की सप्लाई का काम करते थे। बीते कुछ दिनों से वहां काम नहीं कर रहे थे। उनका फूलबाग की रहने वाली एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों की आपस में शादी तक बात हो चुकी थी। बीते कुछ दिन से युवती अशीकांश से शादी से इनकार कर रही थी। 

विज्ञापन


इसको लेकर वह काफी परेशान रहने लगा था। मंगलवार शाम अशीकांश की युवती से मोबाइल फोन पर कॉल की। युवती ने फोन पर शादी करने से मना कर दिया और कहा कि तुम जान दे दो। इस से बात से क्षुब्ध होकर अशीकांश घर से हुसैनगंज चौराहे पहुंचा और युवती को कॉल कर टायलेट क्लीनर पी लिया। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो एसने घरवालो को फोन कर पूरी बात बताई। परिजन उनको ट्रामा सेंटर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई निर्मल ने मामले में युवती पर अशीकांश को मानसिक रूप से प्रताड़ित और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। अशीकांश के परिवार में मां आशा, एक भाई हर्ष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed