फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : G-20 conference will be held in UP in February

Lucknow : यूपी में फरवरी में होगा जी-20 सम्मेलन, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

Sat, 03 Dec 2022 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 06:15 AM IST
विज्ञापन
Lucknow : G-20 conference will be held in UP in February
जी-20 लोगो

उत्तर प्रदेश में जी-20 सम्मेलन फरवरी-2023 में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर आगरा, लखनऊ, वाराणसी, ग्रेटर नोएडा में बैठक होगी। सम्मेलन में आने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को काशी, अयोध्या, मथुरा, आगरा, बुंदेलखंड के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित बैठक में जी-20 सम्मेलन के भव्य आयोजन और इसकी तैयारी एक महीने पहले शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जी-20 सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत, उनके ठहरने के लिए होटल, शहर की सजावट, परिवहन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, चिकित्सा व सुरक्षा की समुचित व्यवस्थायें समय से करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल, एयरपोर्ट सहित पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने, रूट की मैपिंग के साथ सिक्योरिटी प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम, सचिव नगर विकास रंजन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जिलों में होंगी 11 बैठकें
नगर विकास विभाग के सचिव रंजन कुमार ने बताया कि जी-20 के लिए चार जिलों में कुल 11 बैठक होंगी। 9-10 जनवरी को आगरा, 13 से 15 जनवरी तक वाराणसी और 28-29 अगस्त को वाराणसी में बैठक होगी। उन्होंने बताया कि कुल 11 बैठकों में वित्तीय, शेरपा और इंगेजमेंट ट्रैक से जुड़े 11 विषयों पर बैठक होगी। इंगेजमेंट सिविल सोसायटी, बिजनेस-20, यूथ-20 की बैठक होगी। इसमें आमंत्रित प्रतिनिधियों के अलावा भी उस फील्ड से जुड़े लोग सुझाव दे सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed