{"_id":"69cbf272fe5ca6af440a4889","slug":"lucknow-from-today-many-things-in-the-city-will-become-expensive-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शहर में आज से बहुत कुछ हो जाएगा महंगा, दुकान हो या रेस्टोरेंट इनके लिए अब देना होगा दोगुना शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शहर में आज से बहुत कुछ हो जाएगा महंगा, दुकान हो या रेस्टोरेंट इनके लिए अब देना होगा दोगुना शुल्क
Wed, 01 Apr 2026 12:07 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:07 AM IST
सार
लखनऊ शहर में बुधवार से बहुत कुछ महंगा हो जाएगा। कल्याण मंडप की बुकिंग के लिए जेब ढीली करनी होगी। वहीं, मानचित्र पास कराना भी महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अप्रैल से आम लोगों के जेब पर बोझ और बढ़ जाएगा। नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बीते दिनों जो लाइसेंस शुल्क सहित अन्य कई तरह के शुल्क बढ़ाए थे, वह एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगे।
विज्ञापन
अब जो लोग घर बनाएंगे उनको मानचित्र स्वीकृति के लिए एलडीए को बढ़ा हुआ शुल्क देना होगा। एलडीए ने मानचित्र शुल्क में करीब चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसी तरह एक अप्रैल से नगर निगम के कल्याण मंडपों का किराया भी 40 प्रतिशत बढ़ जाएगा। शहर में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी का लाइसेंस शुल्क नगर निगम ने दोगुना तक बढ़ा दिया है। यह भी एक अप्रैल से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
मानचित्र स्वीकृति के लिए नई और पुरानी शुल्क दरें
| मद | वर्तमान दर | नई दर |
| विकास शुल्क | 2475 | 2564 |
| निरीक्षण शुल्क (भवन निर्माण अनुमति हेतु) | 20 | 20.80 |
| निरीक्षण शुल्क (विकास अनुमति हेतु) | 10 | 10.40 |
| अनुज्ञा शुल्क (आवासीय भवन) | 05 | 5.20 |
| अनुज्ञा शुल्क (समूह आवास) | 15 | 15.60 |
| अनुज्ञा शुल्क (व्यावसायिक/कार्यालय) | 30 | 31.10 |
| विकास अनुज्ञा शुल्क (एक हेक्टेयर तक) | 10,000 | 10,360 |
| विकास अनुज्ञा शुल्क (एक से ढाई हेक्टेयर तक) | 20,000 | 20,720 |
| विकास अनुज्ञा शुल्क (ढाई से पांच हेक्टेयर तक) | 30,000 | 31,080
नोट : सभी दरें प्रति वर्ग मीटर के अनुसार रुपये में |
कल्याण मंडपों का किराया
| स्थान | पहले | अब |
| महानगर कल्याण मंडप कुल किराया | 64,800 | 90,720 |
| महानगर भूतल लॉन के साथ | 43,200 | 60,480 |
| महानगर प्रथम तल | 21,600 | 30,240 |
| सामुदायिक केंद्र मनकामेश्वर वार्ड | 2950 | 4130 |
| जियामऊ कल्याण मंडप कुल किराया | 45,660 | 63,924 |
| जियामऊ भूतल लॉन के साथ | 24,600 | 34,440 |
| जियामऊ प्रथम तल | 21,060 | 29,484 |
| बीबीडी सामुदायिक केंद्र पुराना किला | 7000 | 9800 |
| लालकुआं कल्याण मंडप | 5000 | 7000 |
| गणेशगंज कल्याण मंडप | 5900 | 8260 |
| नरही कल्याण मंडप | 5900 | 8260 |
| विकास नगर कल्याण मंडप सेक्टर एक | 59,000 | 82,600 |
| मानसरोवर कल्याण मंडप | 88,500 | 1,23,900 |
| आनंदनगर कल्याण मंडप | 11,000 | 15,400 |
| सरस्वती कल्याण मंडप | 11,800 | 16,520 |
| विकास नगर सेक्टर चार | 29,500 | 41,300 |
| लाइसेंस शुल्क | पहले | अब |
| नर्सिंग होम/निजी अस्पताल (50 बेड तक) | 7500 | 15,000 |
| नर्सिंग होम/निजी अस्पताल (51 से 100 बेड) | 15,000 | 30,000 |
| नर्सिंग होम/निजी अस्पताल (101 से 250 बेड) | 20,000 | 40,000 |
| नर्सिंग होम/निजी अस्पताल (251-500 बेड) | 35,000 | 70,000 |
| पैथाेलॉजी (सैम्पल कलेक्शन) | 5000 | 10,000 |
| डायग्नोस्टिक सेंटर सेंटर/ ब्लड बैंक | 10,000 | 20,000 |
| आयुर्वेदिक/यूनानी/ होम्योपैथिक क्लीनिक | 4000 | 8000 |
| होटल/ गेस्ट हाउस 20 बेड तक | 2000 | 10,000 |
| होटल/ गेस्ट हाउस 20 बेड से अधिक | 3000 | 15,000 |
| रेस्टोरेंंट / जलपान गृह | 2000 | 10,000 |