{"_id":"68fc6a053b84d11ea20a3aa9","slug":"lucknow-fraud-in-the-name-of-online-booking-of-funeral-investigation-revealed-this-read-the-full-truth-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : अंतिम संस्कार की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी, जांच में सामने आई ये बात...पढ़ें पूरा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : अंतिम संस्कार की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी, जांच में सामने आई ये बात...पढ़ें पूरा सच
Sat, 25 Oct 2025 11:41 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:41 AM IST
सार
रवि सिंह ने एजेंसी से संपर्क कर स्वयं ग्राहक बनकर बात की। एजेंसी प्रतिनिधि ने 22 हजार रुपये का पैकेज बताया और सामग्री की सूची भी भेजी।
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी का खेल चल रहा है। नगर निगम की व्यवस्था के तहत यहां विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार पूरी तरह निशुल्क है, लेकिन कुछ ऑनलाइन एजेंसियां बुकिंग के नाम पर लोगों से 22,000 रुपये तक वसूल रही हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के पर्यवेक्षक रवि सिंह ने बताया कि निगम की ओर से किसी भी तरह की ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग नहीं की जाती। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे झांसे में न फंसें। रवि सिंह के अनुसार, 21 अक्तूबर को महानगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उनके परिचित, रिटायर्ड कर्नल मनोज पंत ने लास्ट जर्नी नाम की ऑनलाइन एजेंसी से वैकुंठधाम की बुकिंग कराई, जिसके लिए 22,000 रुपये वसूले गए। जांच में पता चला कि यह एजेंसी फरीदाबाद से संचालित है।
विज्ञापन
रवि सिंह ने एजेंसी से संपर्क कर स्वयं ग्राहक बनकर बात की। एजेंसी प्रतिनिधि ने 22 हजार रुपये का पैकेज बताया और सामग्री की सूची भी भेजी। जांच में यह भी सामने आया कि एजेंसी स्थानीय स्तर पर डालीगंज स्थित एक अंतिम संस्कार सामग्री विक्रेता से कमीशन पर काम कर रही है।
विज्ञापन
एजेंसी पहले ही 10,000 रुपये अग्रिम रूप से अपने खाते में जमा कराती है और फिर स्थानीय दुकानदार को काम सौंपती है। इस रकम से गाड़ी, लकड़ी और पूजन सामग्री की व्यवस्था कराई जाती है। रवि सिंह ने जब इस वसूली पर कार्रवाई की चेतावनी दी, तो विक्रेता ने आगे से ऐसा काम न करने का आश्वासन दिया।
नगर निगम की अपील ऑनलाइन बुकिंग से बचें
रवि सिंह ने बताया कि लकड़ी से अंतिम संस्कार कराने पर भी नगर निगम की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। गाड़ी, लकड़ी, पूजन सामग्री, पंडे और सफाई आदि का कुल खर्च अधिकतम 10,000 रुपये तक ही आता है। नगर निगम किसी भी प्रकार की बुकिंग नहीं करता। नागरिक ऐसे ऑनलाइन रैकेट से सावधान रहें।